लाइव न्यूज़ :

केरल में शुरू हुई मतों की गिनती

By भाषा | Updated: May 2, 2021 08:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो मई केरल विधानसभा चुनाव के लिए छह अप्रैल को संपन्न हुए मतदान के बाद कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए रविवार को मतगणना आरंभ हो गई।

मतों की गिनती सुबह आठ बजे आरंभ हुई और सबसे पहले डाक मतों की गणना आरंभ हुई।

चुनावी नतीजे मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी, मेट्रो मैन ई श्रीधरण और पूर्व केंद्रीय मंत्री के जे अलफोंस सहित 975 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे।

विधानसभा चुनाव के साथ ही मल्लपुरम लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतों की गिनती आरंभ हो गई।

मतों की गिनती के लिए 114 मतदान केंद्रों में 633 विशाल कक्ष तैयार किए गए हैं। इनमें से 527 कक्षों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से मतों की गिनती हो रही है जबकि 106 कक्षों में डाक मतों की गिनती जारी है।

मतगणना में 24,000 मतदान अधिकारियों को लगाया गया है जबकि सुरक्षा के मद्देनजर 30,281 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

राज्य के कुल 2.74 करोड़ मतदाताओं में से 2.03 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

चुनाव में सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम