लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में विधान परिषद की दो स्नातक निर्वाचन सीटों पर चुनाव के लिए मतगणना शुरू

By भाषा | Updated: March 17, 2021 13:25 IST

Open in App

हैदराबाद, 17 मार्च तेलंगाना में दो स्नातक निर्वाचन सीटों के विधान परिषद चुनाव के लिए मतगणना बुधवार को शुरू हो गई।

चुनाव मैदान में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को देखते हुए मतदान के लिए बड़े आकार की मतपेटियों और बड़े मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण चुनाव परिणाम बृहस्पतिवार तक आने की संभावना है।

मतगणना प्रक्रिया लंबी चलने की संभावना है, क्योंकि मतदाताओं ने वरीयता पद्धति के तहत मताधिकार का प्रयोग किया था।

इन सीटों के लिए 14 मार्च को मतदान हुआ था।

महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद सीट के लिए 67.26 प्रतिशत और वारंगल-खम्मम-नलगोंडा सीट के लिए 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 10 लाख से अधिक मतदाता मतदान के योग्य थे।

इन चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव की बेटी को महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद स्नातक निर्वाचन सीट से सत्तारूढ़ टीआरएस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद निर्वाचन सीट से वाणी देवी समेत 93 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वारंगल-खम्मम-नलगोंडा निर्वाचन सीट से 71 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद निर्वाचन सीट के लिए मतों की गणना राज्य की राजधानी हैदराबाद और वारंगल-खम्मम-नलगोंडा सीट के लिए मतों की गणना नलगोंडा में हो रही है।

पिछले साल के अंत में डुब्बक विधानसभा सीट के उपचुनाव और हैदराबाद निकाय चुनावों में अप्रत्याशित असफलताओं की पृष्ठभूमि में सत्तारूढ़ टीआरएस ने दोनों विधान परिषद सीटें जीतने के लिए काफी जोर लगाया है। दूसरी ओर, भाजपा ने हैदराबाद नगर निकाय चुनाव के प्रभावशाली प्रदर्शनों से मिली लय को बरकरार रखने की कोशिश की है।

महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व मंत्री जी चिन्ना रेड्डी (कांग्रेस), तेदेपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एल रमण और पूर्व एमएलसी के नागेश्वर एवं अन्य के चुनाव मैदान में होने से मुकाबला रोचक हो गया है।

टीआरएस ने वर्तमान एमएलसी पल्ला राजेश्वर रेड्डी को वारंगल-खम्मम-नलगोंडा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है जबकि जी पी रेड्डी भाजपा उम्मीदवार हैं। तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के नेता एम कोदंडारम यहां से मैदान में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो