लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा कमाई करने वाला सर्किल बना पश्चिम बंगाल

By भाषा | Updated: May 10, 2020 05:46 IST

कार्यवाहक मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल (सीपीएमजी) नीरज कुमार ने कहा, ‘‘इस देश में फिलहाल जारी लॉकडाउन की अवधि के दौरान, पश्चिम बंगाल सर्कल छोटी बचत जुटाकर सबसे अधिक कमाई करने के मामले में आगे है।’’ उन्होंने कहा कि छह मई को केवल एक दिन में, सर्कल ने केवल पोस्ट ऑफिस (पीओ) से 361.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जो सीबीएस प्लेटफॉर्म पर चलाए जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल सर्कल देश में चल रहे लॉकडाउन के दौरान छोटी बचत जुटाने के मामले में सबसे अधिक कमाई करने वाला सर्किल बन कर उभरा है।पश्चिम बंगाल सर्कल में सिक्किम तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल सर्कल देश में चल रहे लॉकडाउन के दौरान छोटी बचत जुटाने के मामले में सबसे अधिक कमाई करने वाला सर्किल बन कर उभरा है। पश्चिम बंगाल सर्कल में सिक्किम तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी शामिल हैं।

कार्यवाहक मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल (सीपीएमजी) नीरज कुमार ने कहा, ‘‘इस देश में फिलहाल जारी लॉकडाउन की अवधि के दौरान, पश्चिम बंगाल सर्कल छोटी बचत जुटाकर सबसे अधिक कमाई करने के मामले में आगे है।’’

उन्होंने कहा कि छह मई को केवल एक दिन में, सर्कल ने केवल पोस्ट ऑफिस (पीओ) से 361.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जो सीबीएस प्लेटफॉर्म पर चलाए जाते हैं।

कुमार ने कहा कि इसके पीछे मुख्य कारण डाकघर हैं जो सीबीएस लेन-देन करने में सक्षम हैं, जिनकी सर्किल टीम द्वारा केंद्रीय निगरानी की जाती है और आवश्यक तकनीकी सहायता दी जाती है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि पिछले साल भी, पश्चिम बंगाल सर्कल ने देश में डाक वित्तीय सेवाओं में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की थी। इस प्रदर्शन के पीछे छोटे बचत एजेंटों का भी प्रयास शामिल है, जो ग्रामीण क्षेत्रों से हाथ में पकड़े जाने वाले उपकरणों का उपयोग करके धन जुटाते हैं।

कुमार ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में, सर्कल ने छोटी बचत और नकद प्रमाण पत्र से 792 करोड़ रुपये जुटाए थे। उन्होंने कहा कि चालू वित्तवर्ष के लिए लक्ष्य अभी तक जारी नहीं किया गया है। डाक विभाग द्वारा संचालित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के बारे में उन्होंने कहा कि लॉकिंग के दौरान खाता खोलने का काम सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में हुआ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियापश्चिम बंगाललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो