लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना संकट के चलते रेलवे का बड़ा ऐलान, कोलकाता मेट्रो समेत सभी ट्रेनें 31 मार्च तक बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2020 13:52 IST

इसके साथ ही लंबी दूरी की तय करने वाली ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेन, इंटरसिटी सहित सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि केवल मालगाड़ी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी। 

Open in App

कोरोना वायरस संकट के बीच रेलवे विभाग ने बड़ा फैसला किया है। कोलकाता मेट्रो को 22 मार्च से 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही लंबी दूरी की तय करने वाली ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेन, इंटरसिटी सहित सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि केवल मालगाड़ी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे ने कहा कि न्यूनतम उपनगरीय रेल सेवाएं, कोलकाता मेट्रो 22 मार्च की आधी रात तक ही चलेंगी, इसके बाद सेवाएं 31 मार्च की आधी रात तक बंद रहेंगी 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में दूसरे मरीज की मौत की पुष्टि करने के साथ रविवार को भारत में इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या पांच हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को मुंबई में कोरोना वायरस के 63 वर्षीय मरीज की मौत हो गई।

इसके साथ ही महाराष्ट्र में इस संक्रामक रोग से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस व्यक्ति को शनिवार को यहां एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें कहा गया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने एक बयान में बताया कि मरीज को पहले से ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी थी। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी जिससे उसकी मौत हो गई।

दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब में अब तक एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से नए मामले सामने आने के बाद रविवार को कोविड-19 के मामले बढ़कर 324 हो गए। मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 से अब 295 लोग संक्रमित हैं। 24 अन्य लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे कहीं और चले गए। संक्रमित 324 लोगों में 41 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतयात्रीगण ध्यान दें, जून में बिलासपुर रुट की 76 ट्रेनें रद्द?, रद्द की गई ट्रेन की पूरी लिस्ट एक साथ देखिए?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र