लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कुल 2715 मरीज हुए स्वस्थ, वर्तमान में रिकवरी रेट 38.29%

By अनुराग आनंद | Updated: May 18, 2020 19:50 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 96169 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में 36823 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।देश में अब तक कोरोना से 3029 लोगों की जान जा चुकी है।

नई दिल्ली: देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच आज (सोमवार) अच्छी खबर यह आई है कि देश में तेजी से कोरोना संक्रमित रोगी ठीक हो रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में कुल 2715 मरीज हुए स्वस्थ्य होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं।

एक तरह से देखा जाए तो वर्तमान में देश भर में मरीजों के ठीक होने के रिकवरी रेट 38.29% है। भारत में अब तक प्रति लाख जनसंख्या पर लगभग 7.1 मामले हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 96169 हो गई है, जिसमें से 36823 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं, देश में अब तक कोरोना से 3029 लोगों की जान जा चुकी है।

देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 56316 है। भारत में 24 घंटों के अंदर कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 5,242 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस के कारण केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। लॉकडाउन 4 को लेकर कई राज्य आज गाइडलाइन जारी कर रहे हैं। केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार, सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम 31 मई तक बंद रहेंगे।

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि राजधानी में अभी तक कोरोना के 10,054 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 4,485 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। दिल्ली में अब तक कोरोना से 160 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा (गौतम बुद्ध नगर)  के डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में ओप्पो मोबाइल कंपनी के 6 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कारखाने के सभी संचालन निलंबित कर दिए गए हैं। वहीं, लॉकडाउन के बीच 8 मई को वहां संचालन फिर से शुरू हो गया था। वहीं, चिकित्सा विभाग ने बताया कि उन्हें ओप्पो कंपनी द्वारा बताया गया है कि उन्हें 1200 लोगों की रिपोर्ट मिली है। उनमें से 9 में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। नोएडा से 8 और गाजियाबाद से 1 कोरोना संक्रमित है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन