लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना के मामले 91 लाख के पार, जानें अब तक के हर अपडेट

By अनुराग आनंद | Updated: November 23, 2020 12:37 IST

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार 13 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,43,486 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.85 प्रतिशत है।देश में मरीजों के ठीक होने की दर 93.68 प्रतिशत है।

नयी दिल्ली: देश में कोविड-19 के एक दिन में 44,059 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 85,62,641 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी । केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91,39,865 हो गए हैं। 

वहीं, 511 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,33,738 हो गई। देश में लगातार 13 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,43,486 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.85 प्रतिशत है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 93.68 प्रतिशत है।

देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है

वहीं, देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 22 नवम्बर तक कुल 13.25 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,49,596 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 511 लोगों की मौत हुई, उनमें से दिल्ली में 121, महाराष्ट्र के 50, पश्चिम बंगाल के 49, उत्तर प्रदेश के 35, केरल के 27 और हरियाणा के 25 लोग थे।

वायरस से अभी तक कुल 1,33,738 लोगों की मौत हुई है

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक कुल 1,33,738 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र के 46,623 , कर्नाटक के 11,654, तमिलनाडु के 11,605, दिल्ली के 8,391, पश्चिम बंगाल के 8,025, उत्तर प्रदेश के 7,559 , आंध्र प्रदेश के 6,938 , पंजाब के  4,614 और गुजरात के 3,859 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई , उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज