लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: निजामुद्दीन मरकज को खाली कराने में लग गए 36 घंटे, मनीष सिसोदिया का ट्वीट- '2361 लोग निकाले गए, 617 अस्पताल में भर्ती'

By विनीत कुमार | Updated: April 1, 2020 11:22 IST

Coronavirus: दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अनुसार सभी लोगों को तड़के 4 बजे तक निजामुद्दीन मरकज से बाहर निकाला जा सका है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अनुसार 2361 लोग बिल्डिंग से निकाले गएआज सुबह पूरी इमारत को कराया जा सका खाली, कई लोगों को क्वारैंटाइन में रखा गया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि निजामुद्दीन मरकज को खाली करा लिया गया है। मनीष सिसोदिया के अनुसार इसे खाली कराने में करीब 36 घंटे लगे और आज तड़के इस बिल्डिंग को पूरी तरह से खाली कराया जा सका। बिल्डिंग से कुल 2361 लोगों को निकाला गया है। इसमें 617 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य लोगों को क्वारैंटाइन में रखा गया है।

मनीष सिसोदिया ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'क़रीब 36 घंटे के इस ओपरेशन में मेडिकल स्टाफ़, प्रशासन, पुलिस, डीटीसी स्टाफ़ सबने मिलकर, अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया. इन सबको दिल से सलाम।'

दूसरी ओर न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया है कि 28 मार्च से ही मरकज को खाली कराने का काम शुरू हुआ था और ऐसे में करीब 5 दिन का समय लगा। अब इस पूरे इलाके को सैनेटाइज करने का काम किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में मौलाना साद समेत 5 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को 23 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 120 हो गई। दिल्ली के निजामुद्दीन (पश्चिम) में तबलीगी-जमात आयोजन में शामिल हुए अन्य 24 लोग भी कोरोना वायरय से संक्रमित पाए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनानिज़ामुद्दिनमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह