लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ओमान और कुवैत से 362 भारतीयों को लेकर केरल पहुंचे दो विमान

By भाषा | Updated: May 10, 2020 00:47 IST

भारत अपने ‘वंदे भारत अभियान’ के तहत कोविड-19 लॉकडाउन के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को वापस ला रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देओमान और कुवैत में फंसे 362 भारतीयों को लेकर दो विमान शनिवार रात यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे।भारत अपने ‘वंदे भारत अभियान’ के तहत कोविड-19 लॉकडाउन के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को वापस ला रहा है।

ओमान और कुवैत में फंसे 362 भारतीयों को लेकर दो विमान शनिवार रात यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। भारत अपने ‘वंदे भारत अभियान’ के तहत कोविड-19 लॉकडाउन के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को वापस ला रहा है।

ये यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमानों से यहां पहुंचे। इन यात्रियों में आठ नवजात शामिल हैं। कोचीन अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

इन यात्रियों को विशेष टैक्सियों और केएसआरटीसी बसों के द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाने से पहले हवाईअड्डे पर ही उनकी कोविड-19 संबंधी जांच होगी। सूत्रों ने बताया कि दोहा से 177 यात्रियों को लेकर एक विमान के रविवार तड़के यहां पहुंचने की संभावना है।

सिंगापुर से लौटे 35 भारतीयों को ग्रेटर नोएडा के एक होटल में पृथक-वास में रखा गया

सिंगापुर से वापस लाए गए 35 भारतीयों को ग्रेटर नोएडा के एक चार-सितारा होटल में पृथक-वास में रखा गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ये लोग आठ मई को एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान से दिल्ली आए थे। उसके बाद उन्हें गौतम बुद्ध नगर लाया गया जहां डॉक्टरों की टीमें उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेंगी।

जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि हर व्यक्ति से ‘‘सैवाय सूट’’ होटल में एक कमरे के लिए प्रतिदिन दो हजार रूपए लिए जाएंगे। इस राशि में भोजन और कर शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि कुछ लोगों ने होटल का खर्च वहन करने में असमर्थता जतायी थी और उन्हें सरकार द्वारा संचालित पृथक-वास केद्रों में रहने की पेशकश की गयी है।

कुछ लोगों ने होटल में एयर कंडीशनर की मांग की थी लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर यह सेवा नहीं दी जा रही है। कुछ लोगों ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे और होटल को इससे अवगत करा दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप