लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोल्हापुर में कोरोना वायरस के संदिग्ध की आइसोलेशन वॉर्ड में मौत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 16, 2020 05:58 IST

सांस लेने में शिकायत के बाद संदिग्ध व्यक्ति को 15 मार्च को कोल्हापुर के सीपीआर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया था. उनकी लार के नमूने पुणे विषाणु केंद्र भेजे गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे मृतक अपने काम के चलते बस और टैक्सी से पुणे, मुंबई और हरियाणा की यात्रा करते थे.चिकित्सा अधिकारी तेजस्विनी सांगरूलकर ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या उनकी मृत्यु का कारण निमोनिया है. लेकिन, रिपोर्ट होने के बाद मौत का असली कारण पता चलेगा.

कोल्हापुर: सीपीआर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज की आज रात मौत हो गई. वे मूलत: हरियाणा के निवासी थे और नागांव औद्योगिक नगरी में रहते थे. वे अपने काम के चलते बस और टैक्सी से पुणे, मुंबई और हरियाणा की यात्रा करते थे. वे 8 मार्च को हरियाणा गए थे और 12 मार्च को कोल्हापुर लौटे.

गंभीर रूप से बीमार होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें 15 मार्च को सीपीआर के आइसोलेशन वार्ड में वेंटिलेटर पर रखा गया था. उनकी लार के नमूने पुणे विषाणु केंद्र भेजे गए हैं. चिकित्सा अधिकारी तेजस्विनी सांगरूलकर ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या उनकी मृत्यु का कारण निमोनिया है. लेकिन, रिपोर्ट होने के बाद मौत का असली कारण पता चलेगा.

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि आगरा, नोएडा गाजियाबाद, लखनऊ समेत 11 जिलों में मॉल, सिनेमा, क्लब, 31 मार्च तक बंद रहेंगे. इसके अलावा,  कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के सभी सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, जिम और मॉल्स कल से 31 मार्च तक बंद रहेंगे. दोनों जिलों के डीएम ने ये आदेश दिए हैं.

कोरोना पर SAARC देशों से प्रधानमंत्री की चर्चा पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दुनिया में एक नई तरह की कूटनीति की शुरुआत हुई है, जो दुनिया के लिए एक उदाहरण है. भारत ने हमेशा 'वसुधैव कुटुम्बकम' में विश्वास किया है और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मुद्दों को हल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रकोल्हापुरहरियाणाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो