लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: वाह भई मान गए! सोशल डिस्टेंस का नायाब तरीका, यकीन करिये तस्वीर भारत की है

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 26, 2020 05:53 IST

तस्वीर गुजरात के किसी मिल्क बूथ की बताई जा रही है जिसमें कुछ लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए सड़क पर दूर-दूर बनाए गए घेरों में सलीके से खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के वक्त सोशल डिस्टेंस का कैसे करें पालन, इस तस्वीर से सीखिए।तस्वीर गुजरात के किसी मिल्क बूथ की बताई जा रही है।

कोरोना वायरस महामारी के खतरे के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है लेकिन कहीं-कहीं से जरूरी सामान इकट्ठा करने की जद्दोजहद में कुछ लोगों द्वारा नियन तोड़ने की भी खबरें आ रही हैं। इसी बीच यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर आई है, जोकि इस महत्वपूर्ण समय में सोशल डिस्टेंस का नायाब उदाहरण है। 

तस्वीर गुजरात के किसी मिल्क बूथ की बताई जा रही है जिसमें कुछ लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए सड़क पर दूर-दूर बनाए गए घेरों में सलीके से खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर में एक शख्स चेहरे पर मास्क लगाए हुए भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर से बहुत से लोगों को सीख मिलेगी। 

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात आठ बजे टेलीविजन के जरिये देश की जनता को संबोधित किया और इस महामारी के खतरे के प्रति चेताते हुए इससे बचाव के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की। 

पीएम मोदी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा किए जाने के तुरंत बाद रात में किराना दुकानों और एटीएम पर लोगों की भीड़ देखी गई। कुछ जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते नहीं दिखे। ऐसे में यह तस्वीर निश्चित तौर पर उम्मीद की एक रौशनी दिखाएगी। 

बता दें कि ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 600 पार कर गई। बुधवार को तमिलनाडु में कोरोना वायरस के संक्रमण से पहली मौत दर्ज की गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियालोकमत हिंदी समाचारगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम