लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: रुपया 73 के स्तर से नीचे गिरा, 16 माह के निचले स्तर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: March 4, 2020 07:37 IST

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के कारोबारियों ने कहा कि रुपये की सकारात्मक शुरुआत हुई थी जिसमें दिन के कारोबार के दौरान भारी उतार चढ़ाव देखा गया। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ने से यह 73 डॉलर के स्तर से नीचे जाकर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर चिंताओं और कच्चेतेल की बढ़ती कीमतों के बीच मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 73.19 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे पहुंच गया।कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ने से यह 73 डॉलर के स्तर से नीचे जाकर बंद हुआ।

रुपये में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट आई है। कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर चिंताओं और कच्चेतेल की बढ़ती कीमतों के बीच मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ 73.19 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे पहुंच गया। यह पिछले 16 महीनों का न्यूनतम स्तर है।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के कारोबारियों ने कहा कि रुपये की सकारात्मक शुरुआत हुई थी जिसमें दिन के कारोबार के दौरान भारी उतार चढ़ाव देखा गया। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ने से यह 73 डॉलर के स्तर से नीचे जाकर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा 72.50 रुपये पर खुली। दिन के कारोबार में यह 72.43 रुपये के उच्च स्तर और 73.34 रुपये के निम्न स्तर के बीच झूलने के बाद अंत में 43 पैसे की गिरावट के साथ 73.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 72.76 रुपये प्रति डॉलर था। यह एक नवंबर 2018 के बाद का निम्नतम स्तर है। मंगलवार को समाप्त पिछले तीन सत्रों में रुपये में 160 पैसे की गिरावट आ चुकी है।

सोमवार को रुपया 72.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाकोरोना वायरसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए