लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नागपुर में रेस्टोरेंट, पानठेले और शराब की दुकानें बंद, जानें और किन चीजों पर पड़ा असर

By आनंद शर्मा | Updated: March 18, 2020 23:00 IST

नागपुर में चार रोगी कोरोना वायरस पॉजीटिव पाए गए हैं. इसे देखते हुए इसके संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर काफी सतर्कता बरती जा रही है. चूंकि यह वायरस बड़ी तेजी से फैलता है इसीलिए लोगों का संपर्क टालना जरूरी है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नागपुर में बुधवार शाम पांच बजे सभी रेस्टोरेंट एवं पानठेले बंद कर दिए गए. इसके साथ ही शराबबंदी करते हुए जिले की सभी देसी-विदेशी शराब दुकानें, बार एंड रेस्टोरेंट, बीयर शॉपी, परमिट रूम और क्लब भी बंद करवा दिए गए.

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नागपुर में बुधवार शाम पांच बजे सभी रेस्टोरेंट एवं पानठेले बंद कर दिए गए. इसके साथ ही शराबबंदी करते हुए जिले की सभी देसी-विदेशी शराब दुकानें, बार एंड रेस्टोरेंट, बीयर शॉपी, परमिट रूम और क्लब भी बंद करवा दिए गए.

जिला एवं मनपा प्रशासन ने बुधवार की शाम पांच बजे से ही इस आदेश को लागू करने की घोषणा कर दी. नागरिकों ने इस फैसले का स्वागत किया है. वैसे भी लोकमत समाचार ने भी लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भीड़ नहीं करने की मुहिम आरंभ कर रखी है.

नागपुर में चार रोगी कोरोना वायरस पॉजीटिव पाए गए हैं. इसे देखते हुए इसके संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर काफी सतर्कता बरती जा रही है. चूंकि यह वायरस बड़ी तेजी से फैलता है इसीलिए लोगों का संपर्क टालना जरूरी है.

इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष रवींद्र ठाकरे ने आपदा प्रबंधन कानून 2005 की धारा 30 (2) (5)  एवं (18) के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए रेस्टोरेंट, पानठेले, शराब की दुकानें बंद करने का आदेश जारी किया. 

विवाह-पारिवारिक कार्यक्रम टालें 

उधर मनपा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने शहर के सभी मंगल कार्यालयों, सभागृह, बैंकवेट हॉल एवं क्लबों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वे पचास लोगों से अधिक की भीड़ नहीं होने दें. उन्हें विवाह अथवा अन्य कोई पारिवारिक कार्यक्रम रद्द करने अथवा टालने का अनुरोध नागरिकों से करने का निर्देश दिया गया है. संक्रमण नहीं फैलने की दिशा में जरूरी पहल करने के लिए भी कहा गया है. 

यह बंद रहेंगे 

बीयर शॉपी, वाइन शॉप, परमिट रूम, बार एंड रेस्टोरेंट, सभी क्लब, देसी शराब की दुकानें, सभी रेस्टोरेंट, पानठेले, शॉपिंग मॉल, दुकानें. 

यह आरंभ रहेंगे

अति आवश्यक किराना सामान की दुकानें, दूध डेयरी, सब्जी दुकानें, जीवनावश्यक वस्तुओं की दुकानें, दवा दुकानें.

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रनागपुरइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप