लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए सवा लाख बार हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प

By बृजेश परमार | Updated: May 8, 2020 06:52 IST

बाबा ने अपने देश भर के राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के भक्तों से सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के लिये 345 परिवारों से सोशल मीडिया के माध्यम से सम्पर्क कर आह्वान किया है।

Open in App

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दुनिया में आई महामारी से निपटने के लिए सब अपनी-अपनी बुद्धि एवं क्षमता से प्रयत्न कर रहे हैं कि ये महामारी जल्द से जल्द दुनिया से विदा हो और वसुधैव कुटुम्बकम एवं सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना से विश्व उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो।

इसी भावना से विगत 50 दिनों से नाना महाराज की चौकी स्थित काली खेतार पर गीता पाठ कर रहे, अखिल भारतीय माँ नर्मदा भक्त मंडल के राष्ट्रीय संयोजक दिव्यांग उपेन्द्र बाबा ने 28 अप्रैल मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ कर सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ करने का संकल्प लिया।

आपने बताया कि माँ नर्मदा भक्त मंडल देश में नर्मदा किनारे के सभी 20 जिलों सहित देश भर के कार्यकर्ता जरूरतमंदों को भोजन सामग्री, भोजन पैकेट, मास्क, दवाईयां आदि आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर रहे हैं।

कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने में लगे पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और सफाईकर्मियों (कोरोना योद्धाओं) को चाय-अल्पाहार भी करा रहे हैं।

बाबा ने अपने देश भर के राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के भक्तों से सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के लिये 345 परिवारों से सोशल मीडिया के माध्यम से सम्पर्क कर आह्वान किया है।

आपने कहा है कि लॉकडाउन के बाद सामाजिक सौहार्द्र, सामंजस्य, सहनशीलता, धैर्य इन सभी गुणों की आवश्यकता हम सभी को होगी। अत: हनुमानजी का स्मरण करने से ये सभी भाव मानव मात्र में आएंगे। उक्त जानकारी मण्डल के जिला प्रमुख पीयूष कुशवाह ने दी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउज्जैनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला