लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राजस्थान के बाद पंजाब सरकार ने भी 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन के दिए निर्देश

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 23, 2020 18:53 IST

Coronavirus: पंजाब में अब तक कोरोनो वायरस के 14 मामले सामने आए हैं। पंजाब में शनिवार को 11 और व्यक्ति कोरोनो वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिससे राज्य में संक्रमण के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 14 हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को लेकर मचे हाहाकार के बीच राजस्थान के बाद पंजाब सरकार ने 31 मार्च तक के लिए आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन का निर्देश दिया।। पंजाब में अब तक कोरोनो वायरस के 14 मामले सामने आए हैं।

चंडीगढ़ः कोरोना वायरस को लेकर मचे हाहाकार के बीच राजस्थान के बाद पंजाब सरकार ने 31 मार्च तक के लिए आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन का निर्देश दिया। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाए गए जनता कर्फ्यू का खासा असर देखा जा रहा है। चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। दूर-दूर तक लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोनोवायरस के मद्देनजर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में पूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया है। यह जानकारी पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। पंजाब में अब तक कोरोनो वायरस के 14 मामले सामने आए हैं। पंजाब में शनिवार को 11 और व्यक्ति कोरोनो वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिससे राज्य में संक्रमण के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 14 हो गई।

बीते दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने31 मार्च तक के लिए राज्य में पूर्ण लॉकडाउन का निर्देश दिया था। उन्होंने एक बयान में कहा था कि राज्य में कोरोना वायरस पर अंकुश पाने के लिए और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 22 मार्च से 31 मार्च तक जरूरी सेवाओं और मेडिकल सेवाओं को छोड़कर ‘पूर्ण लॉकडाउन’ होगा।  गहलोत ने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया था। उन्होंने कहा था कि सभी सरकारी कार्यालय, मॉल फैक्टरियां, सार्वजनिक परिवहन आदि इस दौरान बंद रहेंगे। राज्य में अब तक 25 को कोविड -19 से संक्रमित पाये गये हैं और 40 अन्य की रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाबराजस्थानजनता कर्फ्यूराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र