लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: प्रेस एसोसिएशन ने पीएम मोदी को पत्र लिखा, पत्रकारों को विशेष बीमा योजना में शामिल करने की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2020 14:56 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखे पत्र में प्रेस एसोसिएशन ने कहा कि पत्रकार भी महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान दे रहे हैं। सरकार ने कोविड-19 के रोगियों का इलाज करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख रुपये की बीमा योजना की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेस एसोसिएशन ने अपने पत्र में कहा, ‘‘जैसा आपको विदित है कि मीडियाकर्मी भी महामारी के खिलाफ लॉकडाउन की इस अभूतपूर्व अवधि में काम कर रहे हैं।हम आपके शुक्रगुजार हैं कि आपने अखिल भारतीय स्तर पर महत्वपूर्ण सूचनाओं के प्रसारण में मदद कर रहे मीडियाकर्मियों के योगदान का संज्ञान लिया और सराहना की।

नई दिल्लीःमान्यताप्राप्त पत्रकारों के एक संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मीडियाकर्मियों को उस विशेष बीमा योजना में शामिल करने का अनुरोध किया है जिसकी घोषणा सरकार ने गुरुवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते स्वास्थ्य कर्मियों के लिए की है।

 

 

प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखे पत्र में प्रेस एसोसिएशन ने कहा कि पत्रकार भी महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान दे रहे हैं। सरकार ने कोविड-19 के रोगियों का इलाज करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख रुपये की बीमा योजना की घोषणा की है।

प्रेस एसोसिएशन ने अपने पत्र में कहा, ‘‘जैसा आपको विदित है कि मीडियाकर्मी भी महामारी के खिलाफ लॉकडाउन की इस अभूतपूर्व अवधि में काम कर रहे हैं। हम आपके शुक्रगुजार हैं कि आपने अखिल भारतीय स्तर पर महत्वपूर्ण सूचनाओं के प्रसारण में मदद कर रहे मीडियाकर्मियों के योगदान का संज्ञान लिया और सराहना की।’’ 

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में प्रेस एसोसिएशन ने अनुरोध किया है कि मेडिकल सेवा के साथ उस लिस्ट में पत्रकारों को भी जोड़ा जाए। मीडिया के कामकाज को जरूरी सेवाओं में शामिल कर उनके कामकाज का प्रधानमंत्री ने खुद अभिवादन किया है।

प्रेस एसोसिएशन ने कहा कि पत्रकारों के लिए भी इंश्योरेंस सेवा लागू होने से ग्राउंड जीरो से पल-पल की खबरें देश को पहुंचा रहे, राष्ट्र सेवा में जुटे पत्रकारों और उनके परिजनों को लगेगा कि केंद्र सरकार को उनकी भी उतनी ही चिंता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणदिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज