लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र में 55 से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों को पेड लीव, 11 हज़ार कैदी भी छोड़े जाएंगे

By स्वाति सिंह | Updated: June 7, 2020 22:36 IST

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि अब तक राज्य में करीब 3000 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 30 की मौत हो चुकी है। इसको देखते हुए अब हमने 50-55 साल के बीच के पुलिसकर्मियों को सामान्य ड्यूटी पर लगाने और 55 से ज्यादा के पुलिसकर्मियों को सवैतनिक छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि हो रही है। महाराष्ट्र अब तक करीब 3000 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

मुंबई: देश भर में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि हो रही है। महाराष्ट्र अब तक करीब 3000 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, अबतक 30 की मौत हो चुकी है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने 55 से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों को वेतन के साथ छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है। 

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, 'अब तक राज्य में करीब 3000 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 30 की मौत हो चुकी है। इसको देखते हुए अब हमने 50-55 साल के बीच के पुलिसकर्मियों को सामान्य ड्यूटी पर लगाने और 55 से ज्यादा के पुलिसकर्मियों को सवैतनिक छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है।' 

इसके साथ महाराष्ट्र सरकार ने 11 हजार और कैदियों को इमर्जेंसी परोल देने का भी फैसला किया है। गृहमंत्री देशमुख ने बताया, 'महाराष्ट्र की 60 जेलों में करीब 38 हजार कैदी थे। अब तक 9671 कैदियों को रिहा किया जा चुका है। अब हमने 11 हजार और कैदियों को इमर्जेंसी परोल पर भेजने का फैसला किया है। हमने 24 जिलों में 31 अस्थायी जेल तैयार की हैं।'

देश में कोरोना के मामले 2 लाख 50 हजार से ज्यादा -

 देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु मरीजों के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां 30 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मिल चुके हैं। एक हफ्ते से रोजाना एक से डेढ़ हजार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। मुख्यमंत्री पलानीसामी ने रविवार को बताया कि तमिलनाडु के कुल संक्रमितों में से 86% में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 4 जून तक 5।50 लाख टेस्ट कराए। तमिलनाडु में मरीजों का रिकवरी रेट देश में सबसे ज्यादा है और मुत्युदर दुनिया के कई देशों से कम है। राज्य में 16 हजार 395 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जबकि 254 मरीजों ने जान गंवाई।

महाराष्ट्र सरकार ने रेमडेसिविर दवा के निर्माण और बिक्री के लिए पीएम मोदी से मांगी अनुमति- 

महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए उद्धव सरकार ने रेमडेसिविर दवा के निर्माण और बिक्री के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से अनुमति मांगी है। महाराष्ट्र में भी सरकार इस दवा के इस्तेमाल के लिए बेहद प्रयासरत दिखाई दे रही है। राज्य सरकार ने बांग्लादेश से 10 हज़ार इंजेक्शन खरीदने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने महाराष्ट्र के लिए जल्द से जल्द रेमडेसिविर दवा के उत्पादन और बिक्री की परमिशन की अपील प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की है।

मंत्री का कहना है कि महाराष्ट्र को जल्द से जल्द इस दवा की जरूरत है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया वी जी सोमानी को मेंशन करके ट्वीट करते हुए जितेंद्र ने कहा कि महाराष्ट्र बांग्लादेश से दवा खरीद रहा है और वी जी सोमानी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया भारतीय कंपनियों को इस दवा को उत्पादन और बेचने की जल्द से जल्द परमिशन दें।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल