लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: Oxford यूनिवर्सिटी के भारतीय मूल के प्रोफेसर ने किया कोविड-19 पर अध्ययन का नेतृत्व, कही जरूरी बात

By भाषा | Updated: March 25, 2020 23:15 IST

विश्वविद्यालय के नए अध्ययन में कहा गया है कि हो सकता है कि ब्रिटेन में वायरस मध्य जनवरी से फैल रहा हो, पहला मामला सामने आने से लगभग दो सप्ताह पहले और पहली मौत से एक महीने पहले और हो सकता है कि यह लगभग आधी आबादी को पहले ही संक्रमित कर चुका हो।

Open in App
ठळक मुद्देऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के भारतीय मूल के एक प्रोफेसर ने कोविड-19 के विश्लेषण के लिए किए गए एक नए अध्ययन का नेतृत्व किया है।अध्ययन में संकेत मिला है कि कोरोना वायरस के संपर्क में आने वाले लोगों में से ज्यादातर लोग या तो इससे कम प्रभावित हुए हैं या फिर बीमार नहीं पड़े हैं ।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के भारतीय मूल के एक प्रोफेसर ने कोविड-19 के विश्लेषण के लिए किए गए एक नए अध्ययन का नेतृत्व किया है जिससे संकेत मिला है कि कोरोना वायरस के संपर्क में आने वाले लोगों में से ज्यादातर लोग या तो इससे कम प्रभावित हुए हैं या फिर बीमार नहीं पड़े हैं ।

सुनेत्र गुप्ता ने अन्य सहकर्मियों के साथ इस अध्ययन को अंजाम दिया। गुप्ता ने कहा, ‘‘चाहे 100 में से एक व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ता हो तब भी आपको 35 प्रतिशत रोग प्रतिरोधक क्षमता और हासिल करने की आवश्यकता है।’’

विश्वविद्यालय के नए अध्ययन में कहा गया है कि हो सकता है कि ब्रिटेन में वायरस मध्य जनवरी से फैल रहा हो, पहला मामला सामने आने से लगभग दो सप्ताह पहले और पहली मौत से एक महीने पहले और हो सकता है कि यह लगभग आधी आबादी को पहले ही संक्रमित कर चुका हो।

प्रोफेसर गुप्ता और उनकी टीम ने कहा कि इस बारे में बेहतर सूचना की आवश्यकता है कि आबादी के कितने प्रतिशत लोग संवेदनशील हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप