लाइव न्यूज़ :

संसद भवन के 400 से ज्यादा कर्मचारी हुए कोरोना संक्रमित, बजट सत्र से पहले सामने आई बड़ी मुश्किल

By विनीत कुमार | Updated: January 9, 2022 13:26 IST

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस वायरस की जद में संसद से जुड़े कई कर्मचारी और अधिकारी भी आ गए हैं। इसी महीने के आखिर में संसद के बजट सत्र की भी शुरुआत होनी है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद भवन से जुड़े 400 से अधिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं, सूत्रों के हवाले से खबर।सूत्रों के अनुसार 1409 में से 402 कर्मचारी 4 से 8 जनवरी के बीच कोविड संक्रमित मिले हैं।संक्रमित मिले कर्मचारियों में से 200 लोकसभा से जबकि 69 राज्यसभा से हैं।

नई दिल्ली: संसद के आगामी बजट सत्र से पहले संसद भवन से जुड़े 400 से अधिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। संसद का बजट सत्र इसी महीने के आखिर में शुरू होना है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 1409 में से 402 कर्मचारी 4 से 8 जनवरी के बीच कोविड संक्रमित मिले। इसके बाद इनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है ताकि वेरिएंट की पहचान की जा सके।

सूत्रों के अनुसार कर्माचारियों को सरकार के कोविड गाइडलाइन का पालन करने की भी बात कही गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार संक्रमित मिले कर्मचारियों में से 200 लोकसभा से हैं। वहीं 69 राज्यसभा से जबकि 133 संबद्ध कर्मचारी हैं। 

कई अन्य कर्मचारियों को आइसोलेशन में रख गया

फिलहाल ये साफ नहीं है कि कितने कर्मचारी संसद परिसर से बाहर टेस्ट में संक्रमित मिले हैं। बहरहाल, बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले आने के बाद उनके संपर्क में आए कई दूसरे कर्मचारियों को भी ऐहतियात के तौर पर आइसोलेट किया गया है।

इस बीच राज्य सभा सचिवालय की ओर से नए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत अपर सचिव/ एग्जिक्यूटिव अफसर रैक से नीचे के 50 प्रतिशत कर्मचारी और अधिकारियों को महीने के अंत तक घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं को कार्यालय में आने से छूट दी गई है। साथ ही सभी आधिकारिक बैठकें वर्चुअली तरीके से होंगी।

ओमीक्रोन वेरिएंट से बढ़े मामलों के बीच केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक से भी छूट दी है। बता दें कि दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 20 हजार से अधिक मामले सामने आए थे। वहीं आज ये आंकड़ा 22 हजार के पार जा सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरससंसदलोकसभा संसद बिलराज्य सभासंसद बजट सत्रदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल