लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने की संतों से अपील, कोरोना को देखते हुए कुंभ को प्रतीकात्मक रखा जाए

By विनीत कुमार | Updated: April 17, 2021 09:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से बात कर कुंभ को अब प्रतीकात्मक रखने का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर की बातपीएम ने कोरोना के चलते कुंभ को प्रतीकात्मक रखने का अनुरोध किया हैपीएम के ट्वीट के बाद स्वामी अवधेशानंद गिरि का भी जवाब आया है, उन्होंने लोगों से ज्यादा संख्या में स्नान के लिए नहीं आने को कहा है

नई दिल्ली: उत्तराखंड और खासकर हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान जिस तरह कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ी पहल की है। पीएम मोदी ने संतों से अपील की है कि कोरोना संकट को देखते हुए कुंभ मेले को अब प्रतीकात्मक ही रखा जाए।

पीएम मोदी ने इस संबंध में ट्वीच कर जानकारी दी कि उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बातचीत की है और कोरोना से संक्रमित सभी संतों का हाल जाना है। पीएम मोदी ने लिखा कि साथ ही उन्होंने संतों से आग्रह किया कि अब कुंभ को कोरोना संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए।

  

पीएम मोदी के इस ट्वीट के कुछ देर बाद स्वामी अवधेशानंद गिरि का भी जवाब आया है और उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भारी संख्या में स्नान के लिए नहीं आए और नियमों का पालन करें। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने लिखा, हम पीएम के आह्वान का सम्मान करते हैं। जीवन की रक्षा महत्वपूर्ण है।' 

गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण एक माह की अवधि के लिए सीमित कर दिए गए महाकुंभ के तीन शाही स्नान—महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या और बैसाखी हो चुके हैं जबकि रामनवमी के पर्व पर आखिरी शाही स्नान होना है।

कुंभ के लिए हरिद्वार पहुंचे साधु-संत और श्रद्धालु खासी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। हाल में निर्वाणी अखाड़ा, चित्रकूट के महामंडलेश्वर कपिल देव दास की कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद निरंजनी अखाड़े ने कुंभ से हटने का फैसला लिया।

महाकुंभ से अब तक 50 से अधिक संत और 5 दिन के अंदर 1700 से ज्यादा लोगों की कोविड जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी भी कोविड-19 संक्रमित हैं। उनका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील