लाइव न्यूज़ :

सावधान: कोरोना को लेकर झूठी खबरें फैलाना अपराध, होगी वैधानिक कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 15, 2021 08:55 IST

भोपाल में सोशल मीडिया पर गलत सूचना पोस्ट व शेयर करने वालों की अब खैर नहीं। सरकार ने इसे अपराध के श्रेणी में डाला है।

Open in App
ठळक मुद्दे फेक न्यूज के बढ़ते मामलों पर रोकने लगाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।मध्यप्रदेश के भोपाल में ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही है।

भोपाल जिला प्रशासन कोविड-19 के बारे में सोशल मीडिया पर झूठी खबरें एवं संदेश फैलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेगा। भोपाल के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। 

आदेश के अनुसार, ‘‘कोई भी व्यक्ति या समूह मीडिया मंचों (ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, यू-ट्यूब, टिकटॉक, इन्स्टाग्राम इत्यादि) पर कोई भी ऐसी भ्रामक खबर, वीडियो, आडियो, फोटो, मीम इत्यादि न ही स्वयं भेजेंगे और न ही साझा/फॉरवार्ड करेंगें, जो असत्य हो और जिसके तथ्यों की पुष्टि नहीं की गई हो, जो किसी समुदाय या धर्म के प्रति अपमानजनक हो अथवा जो आम जनता में दहशत या भय व संशय/भांति की स्थिति पैदा करें।’’ 

इसमें कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा और किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा इस आदेश के उल्लंघन पर भादंवि की धारा 188 के अंतर्गत तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम के अन्य प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। यह प्रतिबंधात्मक आदेश संपूर्ण भोपाल जिले की राजस्व सीमाओं में आगामी आदेश तक जारी रहेगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू