लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: एमपी के होशंगाबाद के काजी का ऐलान- पांच वक्त और जुम्मे की नमाज के लिए मस्जिदों में नहीं जुटें सभी इबादतगार

By संजय परोहा | Updated: March 24, 2020 23:51 IST

काजी ने कहा कि इबादतगार अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा करें। 31 मार्च तक सभी मस्जिदों में सामूहिक नमाज नहीं होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के होशंगाबाद में शहर के काजी कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर ऐलान किया है कि पांच वक्त और जुम्मे की नमाज के लिए इबादतगार मस्जिदों में नहीं जुटेंगे। काजी ने कहा कि इबादतगार अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा करें। 31 मार्च तक सभी मस्जिदों में सामूहिक नमाज नहीं होगी। 

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में शहर के काजी कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर ऐलान किया है कि पांच वक्त और जुम्मे की नमाज के लिए इबादतगार मस्जिदों में नहीं जुटेंगे। यह फैसला काजी और उलेमाओं की बैठक में लिया गया। काजी ने कहा कि इबादतगार अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा करें। 31 मार्च तक सभी मस्जिदों में सामूहिक नमाज नहीं होगी। 

बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ाई के खिलाफ देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया जाता है जोकि कर्फ्यू के जैसा ही है। 

वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से लड़ने के लिए बरगी विधायक संजय यादव ने अपने पांच माह के वेतन की राशि 1 लाख 54 हजार रुपये रेडक्रॉस सोसायटी को प्रदान की। यादव ने इस राशि का चेक मंगलवार को रेडक्रॉस सोसायटी को दिया। 

जबलपुर की आईसीएमआर लैब से सूचना मिली कि मंगलवार को COVID-19 की दो रिपोर्ट निगेटिव आईं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार