लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के लिए बंद मोबाइल अब नई समस्या, नए कनेक्शन जारी नहीं होने से भी बढ़ी परेशानी

By संतोष ठाकुर | Updated: April 8, 2020 06:49 IST

Coronavirus Lockdown: अपने नागरिकों की समस्या को देखते हुए कई देशों के दूतावासों ने विदेश मंत्रालय से कहा है कि विदेशी नागरिकों के मोबाइल कनेक्शन उस समय तक जारी रखे जाएं, जब तक सभी विदेशी नागरिक अपने देश लौट नहीं जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश नागरिकों के मोबाइल कनेक्शन वीजा अवधि से लिंक थे, ऐसे में वीजा खत्म होने पर अब मोबाइल भी बंद हैंदूरसंचार मंत्रालय समस्या को खत्म करने में जुटा, लॉकडाउन की वजह से सिम स्टोर भी बंद

विदेशी नागरिक जो लॉकडाउन की वजह से भारत में फंस गए हैं, उनके बंद मोबाइल अब नई समस्या बन रहे हैं. इनके मोबाइल कनेक्शन वीजा अवधि से लिंक थे. ऐसे में जिन लोगों के वीजा खत्म हो गए हैं, उनके मोबाइल भी बंद हो गए हैं. वे होटल के लैंडलाइन या अन्य जगह से व्हाटसएप्प कॉल अथवा स्काइप से तो अपने संपर्क से बात करने में सक्षम हैं, लेकिन अपने देश के दूतावास और विदेश मंत्रालय के हेल्पलाइन से बातचीत में उन्हेंं समस्या हो गई है.

इसकी वजह यह है कि अधिकतर जगह लैंडलाइन हैं और उन पर इंटरनेट कॉल नहीं हो सकती है. अपने नागरिकों की यह समस्या देखकर कई दूतावासों ने विदेश मंत्रालय से कहा है कि वह दूरसंचार मंत्रालय को सलाह दे कि वे दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दें कि भारत में फंसे विदेशी नागरिको के मोबाइल कनेक्शन उस समय तक जारी रखने की इजाजत दे दे, जब तक वे वापस नहीं चले जाते हैं.

दूरसंचार मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह की समस्या को लेकर हमें भी शिकायत मिली है. हमने पिछले दिनों 31 मार्च तक ऐसे सभी मोबाइल फोन पर सेवा जारी रखने की सलाह दी थी. यह देखना होगा कि क्या उसके बाद सेवा बंद कर दी गई या फिर किसी अन्य वजह से सेवा बाधित है. इस अधिकारी ने कहा कि हम समस्या से अवगत हैं और इसको लेकर जल्द कदम उठाएंगे. विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस समस्या को लेकर हम दूरसंचार मंत्रालय से संपर्क कर रहे हैं.

नए कनेक्शन जारी नहीं होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ीं: देश में लॉकडाउन की वजह से इधर सभी मोबाइल कंपनियों के सिम स्टोर बंद हैं. नए कनेक्शन जारी नहीं हो रहे हैं. इससे उन संभावित लोगों को दिक्कत हो सकती है जो सरकारी सेवाओंं का लाभ लेना चाहते हैं और उनके पास मोबाइल नंबर नहीं है.

ग्रामीण इलाकों में इस तरह की समस्या को खासकर महसूस किया जा रहा है. एक टेलीकॉम स्टोर के प्रतिनिधि ने कहा कि मोबाइल कनेक्शन के लिए सत्यापन की जरूरत है. नए कनेक्शन में सत्यापन एक समस्या बन रही है, क्योंकि ग्राहक स्टोर तक नहीं आ सकते हैं और स्टोर भी बंद हैं. ऐसे में नए कनेक्शन लॉकडाउन खुलने के बाद ही संभव है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला