लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः WHO ने कोरोना वायरस रोकथाम के लिए गुजरात के प्रयासों की तारीफ की

By भाषा | Updated: August 20, 2020 21:59 IST

मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 से निपटने के कदमों के बारे में जानने के लिए एक वेबिनार आयोजित किया था। रवि ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि डब्ल्यूएचओ के भारत और जिनेवा कार्यालय के 20 विशेषज्ञों ने ऑनलाइन सत्र में हिस्सा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देवेबिनार में गुजरात सरकार के अधिकारियों ने महामारी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए हमारे द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की।डब्ल्यूएचओ ने लोगों, राजनीतिक नेतृत्व, अधिकारियों और निजी तथा सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा की।

अहमदाबादः विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गुजरात में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए अधिकारियों द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की प्रशंसा की।

मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 से निपटने के कदमों के बारे में जानने के लिए एक वेबिनार आयोजित किया था। रवि ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि डब्ल्यूएचओ के भारत और जिनेवा कार्यालय के 20 विशेषज्ञों ने ऑनलाइन सत्र में हिस्सा लिया।

इस वेबिनार में गुजरात सरकार के अधिकारियों ने महामारी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी। रवि ने कहा, ‘‘ डब्ल्यूएचओ ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए हमारे द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की।

डब्ल्यूएचओ ने लोगों, राजनीतिक नेतृत्व, अधिकारियों और निजी तथा सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा की।’’ गुजरात में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 83,262 मामले सामने आए हैं जबकि 2,855 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19: नगालैंड में रिकॉर्ड 215 मरीज बीमारी से ठीक हुए

नगालैंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस पंगनु फोम ने कहा कि नगालैंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 25 नए मामलों का पता चला, जबकि 215 रोगी इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जो अब तक एक दिन में ठीक हुए रोगियों की सर्वाधिक संख्या है। यह लगातार छठा दिन है कि जब राज्य में वायरस से संक्रमित लोगों के मुकाबले ठीक हुए लोगों की संख्या अधिक है।

फोम ने ट्वीट किया कि राज्य में कोविड-19 से ठीक हुए 215 मरीजों में से 192 दीमापुर के हैं, जबकि कोहिमा में 21 और जुन्हेबोटो जिले में दो लोग ठीक हुए हैं। लगभग इसके साथ ही राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 53.61 प्रतिशत हो गई है।

मंत्री ने कहा कि हालांकि, राज्य में कोविड-19 के 25 नए पुष्ट मामले सामने आए हैं। दीमापुर में 15, कोहिमा में नौ और मोन में एक मामला सामने आया है। 827 नमूनों की जांच की गई थी। इससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,583 हो गए हैं, जिनमें से 1,648 मरीज उपचाराधीन हैं, आठ की मौत हो गई है, छह अन्य राज्यों में चले गए हैं और 1,921 लोग ठीक हो चुके हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियागुजरातविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह