लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना के कहर के बीच देश-दुनिया का ताजा घटनाक्रम, एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी

By भाषा | Updated: March 23, 2020 06:02 IST

कोरोना वायरस को लेकर रविवार को भारत और दुनिया में हुए घटनाक्रम इस प्रकार हैं...

Open in App
ठळक मुद्देरात 8.54 बजे : सूत्रों ने संसद के दोनों सदनों से वित्त विधेयक के पारित होने के बाद सोमवार को बजट सत्र का समापन हो जाने की संभावना जताई। रात 8.42 बजे : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 360 हुए जबकि मृतकों की संख्या सात पहुंची।

रात 9.20 बजे : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की।

रात 8.54 बजे : सूत्रों ने संसद के दोनों सदनों से वित्त विधेयक के पारित होने के बाद सोमवार को बजट सत्र का समापन हो जाने की संभावना जताई।

रात 8.42 बजे : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 360 हुए जबकि मृतकों की संख्या सात पहुंची।

रात 8.03 बजे : जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सभी प्रतिष्ठानों को 31 मार्च तक बंद किए जाने का ऐलान किया।

रात 7.13 बजे : पूरा तेलंगाना 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन हुआ।

रात 7.03 बजे : कोरोना वायरस संक्रमण से मृतकों का आंकड़ा सात पहुंचने के साथ ही भारत ने लॉकडाउन की तैयारी की।

रात 7.01 बजे : स्पेन में एक ही दिन में वायरस से मौत का आंकडा 30 प्रतिशत तक उछला।

शाम 6.58 बजे : रेलवे ने अपने सभी उत्पादन 25 मार्च तक बंद करने की घोषणा की।

शाम 6.58 बजे : गोवा सरकार ने जनता कर्फ्यू को 25 मार्च तक बढ़ाया।

शाम 6.58 बजे : दुनियाभर के 170 देशों को चपेट में ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 308,130 पहुंच गई। इनमें से 13,444 लोगों की मौत हुई।

शाम 6.48 बजे : बिहार में कोविड-19 से पहली मौत, अन्य महिला संक्रमित पाई गई।

शाम 6.43 बजे : दिल्ली सरकार ने सोमवार सुबह छह बजे से लॉकडाउन की घोषणा की।

शाम 6.41 बजे : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उथल-पुथल होने की बात कहते हुए पूरी तरह प्रतिबंध को नकारा।

शाम 6.34 बजे : हरियाणा के सात जिलों में लॉकडाउन की घोषणा।

शाम 6.33 बजे : नागालैंड ने रविवार मध्यरात्रि से अनिश्चितकाल के लिए बंद की घोषणा की।

शाम 6.23 बजे : भोपाल में एक महिला कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रस्त पाई गई, मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या पांच हुई।

शाम 6.20 बजे : रेलवे ने 22 मार्च की मध्यरात्रि से 31 मार्च की मध्यरात्रि तक सभी यात्री सेवाओं को निलंबित किया।

शाम 6.18 बजे : वायरस के डर से इराक ने 28 मार्च तक पूर्ण प्रतिबंध लागू किया।

शाम 5.59 बजे : केंद्र सरकार ने अपने विभागों से कर्मचारियों की संख्या सीमित करने को कहा।

शाम 5.50 बजे : नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे लोगों को धन्यवाद दिया।

शाम 5.41 बजे : यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के 150,000 मरीज होने की घोषणा।

शाम 5.23 बजे : कानपुर में कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने वाले 11 लोग जांच में संक्रमित नहीं पाए गए।

शाम 5.22 बजे : सभी यात्री ट्रेनें, मेट्रों और अंतरराज्यीय बस सेवाएं 31 मार्च तक के लिए निलंबित, 75 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा।

शाम 5.12 बजे : रूस ने वायरस विशेषज्ञों और चिकित्सकों को इटली भेजा।

शाम 5.06 बजे : मेघालय अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर रोक लगाई।

अपराह्न 4.58 बजे : मारुति ने मानेसर प्लांट में उत्पादन रोका।

अपराह्न 4.20 बजे : उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस की मुफ्त जांच और इलाज की बात कही।

अपराह्न 4.07 बजे : मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों से 31 मार्च तक के लिए घरों से ही काम करने को कहा।

अपराह्न 3.35 बजे : ईरान में 129 नई मौत के साथ संख्या बढ़कर 1685 हुई।

अपराह्न 3.19 बजे : पंजाब में सात नए संक्रमण के मामले सामने आए।

अपराह्न 3.16 बजे : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 341 तक पहुंचा।

अपराह्न 2.41 बजे : पंजाब ने 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान किया।

अपराह्न 1.07 बजे : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों से घरों में ही सुरक्षित रहने की अपील की।

अपराह्न 12.59 बजे : पंचकुला में महिला जांच में संक्रमित पाई गई।

सुबह 11.36 बजे : सिंगापुर में संक्रमण के 47 नए मामले सामने आए।

सुबह 11.04 बजे : इटली से वापस लाए गए 263 भारतीयों को आईटीबीपी पृथक केंद्र भेजा गया।

सुबह 10.53 बजे : महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 74 हुई।

सुबह 9.27 बजे : चीन में तीन दिन के बाद स्थानीय संक्रमण का एक मामला सामने आया।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाअमेरिकाइटलीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला