लाइव न्यूज़ :

सावधान! भारत में एक्टिव कोरोना केस 76 हजार के पार, दैनिक संक्रमण दर 4.32 प्रतिशत, 24 घंटे में 12781 नए केस

By विनीत कुमार | Updated: June 20, 2022 10:00 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 हजार से अधिक मामले सामने आए। देश में दैनिक संक्रमण दर अब 4.32 फीसदी हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में एक्टिव केस बढ़कर 76,700 हो गए है, पिछले 24 घंटे में इसमें 4226 की वृद्धि।देश में कोरोना से 18 और लोगों की मौत भी हुई है, अब तक 5 लाख 24 हजार 873 मरीजों की गई जान।पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु और कर्नाटक से सबसे अधिक कोरोना केस।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 12,781 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह दी गई। इसी के साथ एक्टिव केस देश मे बढ़कर 76,700 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में इसमें 4226 की वृद्धि हुई है। वहीं, इसी अवधि में देश में कोरोना से 18 लोगों की मौत भी हुई। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 5 लाख 24 हजार 873 हो गई है।

कोरोना: दैनिक संक्रमण भारत में 4.32 प्रतिशत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 4.32 प्रतिशत पहुंच गया है जबकि साप्ताहित संक्रमण दर अभी 2.62 प्रतिशत है। देश में vS कोविड -19 मामले पिछले सात दिनों में करीब 80,000 दर्ज किए गए हैं। ये पिछले चार महीनों में सबसे अधिक है। वहीं, इससे पहले के हफ्ते की तुलना में पिछले हफ्ते में नए कोरोना केस में 62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 8537 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड वैक्सीन के 196 करोड़ (1,96,18,66,707) से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,80,136 डोज लगाए गए। आईसीएमआर ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,96,050 कोरोना टेस्ट भी किए गए हैं।

कोरोना: इन पांच राज्यों से सबसे अधिक नए केस

भारत में सबसे अधिक नए केस पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र से सामने आए। यहां रविवार को 4,004 नए मामले मिले। एक मरीज की मौत भी हो गई। महाराष्ट्र में संक्रमण के नए मामलों में 2,087 मामले अकेले मुंबई के हैं। 

इसके अलावा केरल से 3376 नए केस रविवार को मिले। यहां 11 मरीजों की मौत दर्ज की गई। देश की राजधानी दिल्ली से 1530 और तमिलनाडु से 692 नए मामले मिले। वहीं कर्नाटर से 623 नए केस सामने आए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज