लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के नए मामलों में मामूली कमी, पर एक्टिव मरीज बढ़े, 24 घंटे में 593 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 31, 2021 09:57 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या एक बार फिर चार लाख 8 हजार से पार हो गई है। वहीं, केरल में सबसे अधिक मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण के 24 घंटे में 41,649 नए मामले सामने आए हैं।केरल में लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमण के 20 हजार से अधिक केस मिले।पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मौत महाराष्ट्र में हुई, यहां 231 लोगों की शुक्रवार को कोरोना की वजह से जान गई।

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 41,649 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। देश में ये लगातार चौथा दिन है जब कोरोना के 40 हजार से अधिक केस आए हैं। हालांकि, कल के अपडेट के मुकाबले नए मामलों में मामूली कमी है। वहीं इसी अवधि में 593 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 23 हजार 810 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस भी अब बढ़कर 4 लाख 8 हजार 920 हो गए है। इस बीच 37,291 लोग बीमारी से पिछले 24 घंटे में ठीक भी हुए हैं।

ऐसे में देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 7 लाख 81 हजार 263 हो गई है। वहीं देश में कोरोना से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3 करोड़ 16 लाख 13 हजार 993 पहुंच गई है। इस बीच कोरोना वैक्सीन की 46 करोड़ 15 लाख 18 हजार 479 डोज देश मे लगाई जा चुकी है।

इन पांच राज्यों से सबसे अधिक कोरोना मामले

देश में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना मामले एक बार फिर केरल से आए हैं। केरल में शुक्रवार को 20772 नए केस मिले। वहीं महाराष्ट्र में 6600 मामले सामने आए। इसके अलावा आंध्र प्रदेश से 2068, तमिलनाडु से 1947 और कर्नाटक से 1890 नए कोरोना केस मिले।

जारी किए गए डेटा के अनुसार देश में कुल नए मामलों के 79.9 प्रतिशत केस इन्हीं पांच राज्यों से हैं। इसमें अकेले केरल से 49.87 प्रतिशत केस आए हैं। 

वहीं मृतकों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मौत महाराष्ट्र में हुई है। यहां 231 लोगों की और जान कोरोना की वजह से शुक्रवार को चली गई। वहीं, केरल में 116 लोगों की और मौत हुई। भारत में रिकवरी रेट अभी 97.37 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज