लाइव न्यूज़ :

भारत में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 20 हजार से कम नए मामले, छह महीनों में सबसे कम

By विनीत कुमार | Updated: September 28, 2021 10:15 IST

भारत में कोरोना के नए मामलों में बड़ी कमी दर्ज की गई है। देश में छह महीनों में पहली बार 20 हजार से कम नए कोविड केस सामने आए हैं। एक्टिव केस भी तीन लाख से कम हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में 18795 नए मामले सामने आए हैं, 179 मरीजों की मौत।पिछले छह महीनों में पहली बार एक्टिव केस भी तीन लाख से कम हो गए हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 18795 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 201 दिन के बाद कोरोना के 20 हजार से कम नए मामले सामने सामने आए हैं। कल सुबह के अपडेट (26,041) के मुकाबले भी नए मामलों में बड़ी कमी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 179 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह बताया कि पिछले 24 घंटे में 26,030 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। ऐसे में कोरोना से उबरने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 32 करोड़ 9 लाख 58 हजार 2 हो गई है। इन सबके बीच कुल मृतकों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 47 हजार 373 पहुंच गई है।

कोरोना एक्टिव केस तीन लाख से कम हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक्टिव केस तीन लाख से कम हो गए हैं। भारत में कोरोना की दूसरी लहर की मार के बाद पिछले छह महीनों में ये पहली बार है जब एक्टिव केस तीन लाख से कम हुए हैं। एक समय ये सख्या बढ़कर 37 लाख से अधिक हो गई थी।

इस बीच देश में कोरोना वैक्सीन की 87 करोड़ 7 लाख 8 हजार 636 डोज दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में एक करोड़ 2 लाख 22 हजार 525 डोज लगाई गई है। भारत में ये पांचवीं बार है जब एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीन की डोज लगाई गई।

केरल के बाद मिजोरम में सबसे अधिक नए केस

पिछले 24 घंटे में देश में जिन पांच राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक नए मामले आए हैं, उसमें केरल शीर्ष पर है। केरल में कोविड-19 के सोमवार को 11699 केस सामने आए। वहीं मिजोरम दूसरे स्थान पर है, जहां से 1846 कोरोना मामले आए।

इसके अलावा तमिलनाडु से 1657 केस, आंध्र प्रदेश से 618 और कर्नाटक से 504 नए कोरोना केस मिले। देश में मिले कुल नए कोरोना केस के 86.86 प्रतिशत मामले इन्हीं पांच राज्यों से हैं। इसमें अकेले केरल से 62.25 फीसदी मामले है।

मृतकों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मौत केरल में हुई। यहां 58 मरीजों की जान गई। वहीं महाराष्ट्र में 32 लोगों की मौत हुई। भारत में रकवरी रेट अभी 97.81 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकेरलमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल