लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 16,103 नए मामले, 31 लोगों की मौत, एक्टिव केस एक लाख 11 हजार के पार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2022 10:04 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना से 31 लोगों की मौत पिछले 24 घंट में हुई है। वहीं, एक्टिव केस में भी 2143 की वृद्धि हुई है। सबसे अधिक केस केरल से आए हैं। महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्दे24 घंटे में कोरोना के 16,103 नए मामले, केरल से सबसे अधिक केस मिले।कोरोना से केरल में शनिवार को सबसे ज्यादा 14 मौतें भी दर्ज की गईं।देश में अभी कोरोना से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है, एक्टिव केस में 2143 की वृद्धि हुई है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 16,103 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस अवधि में 31 और लोगों की मौत भी कोरोना से हुई। ऐसे में देश में कोविड महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 25 हजार 199 हो गई है। देश में अभी कोरोना से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस में भी 2143 की वृद्धि हुई है। ऐसे में कुल सक्रिय मामले देश में बढ़कर 1,11,711 हो गए हैं। ये कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है। वहीं मरीजों के ठीक होने की दर देश में अभी 98.54 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 13,929 लोग कोरोना से ठीक हुए।

इस बीच 197 करोड़ (1,97,95,72,963) से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज देश में लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 10 लाख 10 हजार 652 डोज लगाए गए। आईसीएमआर ने बताया कि इसी अवधि में तीन लाख 76 हजार 720 कोरोना टेस्ट भी किए गए।

कोविड: इन पांच राज्यों से सबसे अधिक नए केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जिन पांच राज्यों से सबसे अधिक कोरोना केस पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं, उसमें केरल सबसे ऊपर है। इसके बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक हैं। केरल से पिछले 24 घंटे में 3599 केस सामने आए। वहीं महाराष्ट्र से 2971 कोरोना मामले शनिवार को मिले। केरल में 14 लोगों की जान भी शनिवार को कोरोना से चली गई। वहीं महाराष्ट्र में पांच मौतें हुईं।

तमिलनाडु से 2533 कोरोना केस शनिवार को मिले जबकि पश्चिम बंगाल से 1499 केस मिले। कर्नाटक से 975 नए मामले सामने आए और एक शख्स की मौत हुई। बंगाल में कोरोना से शनिवार को तीन मौतें दर्ज की गई।  कुछ अन्य राज्यों की बात करें तो यूरी से 372, दिल्ली से 678, गुजरात से 580, हरियाणा से 412, बिहार से 226 और तेलंगाना से 516 केस मिले।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज