लाइव न्यूज़ :

Coronavirus India: राजस्थान में 64 और पश्चिम बंगाल में 59 और मरीजों की मौत, जानें संक्रमित मरीजों की संख्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2021 21:33 IST

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर में 3,036, जोधपुर में 1921, कोटा में 1051, पाली में 951, उदयपुर में 923, अलवर में 701, अजमेर में 601, सीकर में 585, भीलवाड़ा में 511 व बीकानेर में 612 में नये मरीज सामने आये।

Open in App
ठळक मुद्दे सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में गत 24 घंटे के दौरान 3618 और मरीज ठीक हुए हैं।राज्य में अब तक कुल 3,57,329 मरीज ठीक हो चुके हैं। बीकानेर व अलवर में तीन-तीन तथा चित्तौड़गढ़ में दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

Coronavirus India: राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 15,398 नये मामले आये जिन्हें मिलाकर संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 4,83,273 हो गई है।

वहीं, 64 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्‍य में इस महामारी से अब तक 3453 लोगों की जान जा चुकी है। चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में शुक्रवार को 15,398 नये मामले आने से अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,83,273 हो गई है जिनमें 1,17,294 रोगी उपचाराधीन हैं।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर में 3,036, जोधपुर में 1921, कोटा में 1051, पाली में 951, उदयपुर में 923, अलवर में 701, अजमेर में 601, सीकर में 585, भीलवाड़ा में 511 व बीकानेर में 612 में नये मरीज सामने आये।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में गत 24 घंटे के दौरान 3618 और मरीज ठीक हुए हैं। इससे राज्य में अब तक कुल 3,57,329 मरीज ठीक हो चुके हैं। विभाग ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में जयपुर में 13, जोधपुर में 14, कोटा में पांच, उदयपुर में नौ, अजमेर, बीकानेर व अलवर में तीन-तीन तथा चित्तौड़गढ़ में दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 12,876 नए मामले, 59 और मरीजों की मौत

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 12,876 नए मामले आए जो राज्य में एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यहां जारी बुलेटिन में बताया कि इसके साथ ही राज्य में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,13,780 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान 59 और लोगों की मौत होने से राज्य में महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 10,825 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार से अबतक 6,878 मरीज ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 74,737 है। गत 24 घंटे के दौरान राज्य में 52,646 नमूनों की जांच की गई। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाराजस्थान में कोरोनापश्चिम बंगालकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर