लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चार साल से बन रहा था एक मेडिकल कॉलेज, कोरोना के खतरे ने चार दिन में बना दिया इसे अस्पताल

By विनीत कुमार | Updated: April 7, 2020 09:37 IST

Coronavirus: केरल में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 13 और मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इससे पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 266 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के कासरगोड जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज को अस्पताल में बदला गयाकेरल में कोरोना से कासरगोड सबसे अधिक प्रभावित जिला है, सोमवार को आए 13 नये मामले

केरल के कासरगोड जिले में एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण पिछले चार साल से चल रहा था। इसके लिए शिलान्यास साल 2013 में हुआ और तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी जबकि निर्माण कार्य 2016 में शुरू हुए। इस मेडिकल कॉलेज के अभी चार मंजिला प्रशासनिक ब्लॉक ही बन पाए थे। हालांकि, कोरोना वायरस के संकट के बीच केवल चार दिन में इसे कोविड-19 के लिए अस्पताल में तब्दील कर दिया गया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इस निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक ब्लॉक अब अस्पताल का रूप ले चुका है जबकि पिछले ही हफ्ते बिल्डिंग में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकी। यही नहीं, करीब 7 करोड़ के उपकरण भी लगा दिए गए हैं।

बता दें कि कासरगोड में 128 कोरोना का मामले सामने आ चुके हैं और यह संख्या केरल में कुल कोरोना मरीजों की संख्या का आधा है। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच कर्नाटक की सीमा भी बंद है और ऐसे में जिले में स्वास्थ्य संबंधित मूलभूत व्यवस्थाओं पर अत्यधिक भार आ गया है। पहले चरण में इस अस्पताल में 200 बेड और 10 आईसीयू लगाया जा रहा है। वहीं, जल्द ही 100 अन्य बेड और 10 आईसीयू और स्थापित किए जाएंगे।

बता दें कि केरल में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 13 और मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इससे पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 266 हो गयी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यह जानकारी दी। इन नए मामलों में दो लोग ऐसे हैं जो पिछले दिनों दिल्ली में तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

कासरगोड राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां नौ नए मामले सामने आए। इसके अलावा मलप्पुरम में दो मामले सामने आए। केरल में अब तक कुल 327 मामले सामने आए हैं जिनमें 59 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीमारी के कारण दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलकर्नाटककोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर