लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच SpiceJet की पेशकश, कहा- अगर सरकार 'हां' करे, प्रवासियों को दिल्ली, मुंबई से पटना छोड़ आएंगे

By भाषा | Updated: March 28, 2020 16:21 IST

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में 21 दिन की सार्वजनिक पाबंदी लगायी है, जिसकी वजह से देश में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 14 अप्रैल तक रोक है।

Open in App

स्पाइसजेट ने कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) के दौरान दिल्ली और मुंबई में काम करने वाले प्रवासियों को विशेषतौर पर बिहार से संबंध रखने वाले श्रमिकों को पटना पहुंचाने में मदद करने की पेशकश की है।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यदि सरकार हां करती है तो वह इस काम के लिए अपने विमान और चालक दल की सेवाएं दे सकते हैं।

सार्वजनिक पाबंदी की वजह से देश में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 14 अप्रैल तक रोक है। इंडिगो और गोएयर ने भी सरकार के सामने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में किसी भी तरह की मदद के लिए ऐसी ही पेशकश की है।

अजय सिंह ने कहा, ‘‘हम किसी भी मानवीय मिशन के लिए सरकार की जरूरत के मुताबिक अपने विमानों और चालक दल के साथ उड़ान भर सकते हैं। हम अपने मालवाहक विमानों से सरकार के लिए प्रतिदिन खाना, दवा और चिकित्सकीय उपकरण लेकर उड़ान भर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रवासी मजदूरों की मदद करना चाहते हैं विशेषकर जो बिहार से हैं। इसके लिए हम दिल्ली और मुंबई से पटना के लिए उड़ान भर सकते हैं।’’

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में 21 दिन की सार्वजनिक पाबंदी लगायी है। देश में कोरोना वायरस के अब तक 700 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 17 लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसस्पाइसजेटइंडिगोकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे