लाइव न्यूज़ :

Covid 19: ICMR को पता नहीं, कोरोना की जांच के लिए कितनी कीमत वसूल रहे हैं लैब्स

By नितिन अग्रवाल | Updated: November 18, 2020 07:31 IST

कोरोना संक्रमण की जांच और इलाज के लिए इलाज के लिए दिशानिर्देश तथा रणनीति तय करने का जिम्मा आईसीएमआर के पास है। हालांकि, इस एजेंसी को ही ये पता नहीं है कि लैब्स जांच के लिए विभिन्न राज्यों में कितनी कीमत वसूल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना जांच के लिए प्रयोगशालाओं द्वारा कितनी कीमत वसूली जा रही है, ICMR को जानकारी नहींकोरोना जांच के लिए अभी देश में आरटीपीसीआर, ट्रूनेट, सीबीएनएएटी तथा एंटीजन पद्धतियां अपनाई जा रही है

नई दिल्ली: कोरोना की जांच तथा इलाज के लिए दिशानिर्देश तथा रणनीति तय करने वाली भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को यह पता ही नहीं है कि प्रयोगशालाओं द्वारा जांच के लिए संक्रमितों से कितनी कीमत वसूली जा रही है.

इतना ही नहीं हर रोज कोरोना के आंकड़े जारी करने वाली स्वास्थ्य मंत्रालय की इस केंद्रीय एजेंसी को विभिन्न पद्धतियों से हो रही जांच की संख्या की भी जानकारी नहीं है.

कोरोना की जांच के लिए अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कीमत वसूले जाने के बारे में 'लोकमत समाचार' के सवाल पर एजेंसी ने पूरी तरह पल्ला झाड़ते हुए गेंद राज्यों के पाले में डाल दी. सूचना के अधिकार कानून के तहत मांगी गई जानकारी पर आईसीएमआर की प्रमुख वैज्ञानिकों में से एक डॉ. निवेदिता गुप्ता ने केवल इतना ही कहा कि 'यह राज्य सरकारों के दायरे में है.'

अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कीमत

कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए उत्तरप्रदेश में 600, कर्नाटक में 800 तथा महाराष्ट्र सरकार ने 980 रुपए तय किए हैं, जबकि गोवा, गुजरात, तमिलनाडु तथा बिहार में इस टेस्ट के लिए लोगों को 1500 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं. हालांकि आईसीएमआर ने अभी भी इसकी कीमत 2,400 निर्धारित कर रखी है.

इसके चलते दिल्ली तथा देश के कई दूसरे भागों में संक्रमितों को इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ रही है. आईसीएमआर को किस पद्धति से हुए कितने टेस्ट ? आईसीएमआर ने बताया कि कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर, ट्रूनेट, सीबीएनएएटी तथा एंटीजन पद्धतियां अपनाई गई हैं.

किस पद्धति से कितनी जांच, ये आंकड़ा भी मौजूद नहीं

हालांकि उसके पास इस सवाल का जवाब नहीं था कि किस पद्धति से कितनी जांच कराई गई हैं. इस बारे में ICMR का कहना है कि यह जानकारी राज्य सरकारों के पास है.

15 सितंबर तक 6.5 करोड़ टेस्ट एजेंसी ने बताया कि 15 सितंबर तक देशभर में कोरोना की 6.498 करोड़ से अधिक जांच की गईं. इनमें से सबसे अधिक लगभग 2.4 करोड़ टेस्ट केवल अगस्त में तथा सितंबर में पहले पंद्रह दिनों में 1.66 करोड़ से अधिक टेस्ट किए गए.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह