लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन का 22वां दिनः गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले 21 दिन में की 100 से अधिक बैठकें, पल-पल का हाल जान बनाई रणनीति

By संतोष ठाकुर | Updated: April 15, 2020 06:45 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, अमित शाह पिछले 21 दिन में सबसे पहले सुबह आठ बजे पिछली शाम से रात तक के नवीनतम आंकड़ों को हासिल करते रहे हैं. उसके बाद वह केंद्रीय गृह सचिव से उसके आधार पर वार्ता करने के बाद आवश्यक निर्देश व सुझाव देते.

Open in App
ठळक मुद्देआवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने और राज्योंं के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर संवाद करने का दायित्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास रहा. पिछले 21 दिन में उन्होंने करीब 100 से अधिक बैठक की है.

नई दिल्लीः कोरोना लॉकडाउन के पहले 21 दिन जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताली-थाली और दीप-ज्योति अभियान के माध्यम से लोगों को संबल देने का प्रयास किया तो वहीं, दूसरी ओर इस समस्त अभियान को सफल बनाने, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने और राज्योंं के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर संवाद करने का दायित्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास रहा. पिछले 21 दिन में उन्होंने करीब 100 से अधिक बैठक की है. इतना ही नहीं, लॉकडाउन 2.0 के लिए जो नियम लागू किए जाने हैं, उनके संयोजन में भी केंद्रीय गृह मंत्री की भूमिका अहम रही.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, शाह पिछले 21 दिन में सबसे पहले सुबह आठ बजे पिछली शाम से रात तक के नवीनतम आंकड़ों को हासिल करते रहे हैं. उसके बाद वह केंद्रीय गृह सचिव से उसके आधार पर वार्ता करने के बाद आवश्यक निर्देश व सुझाव देते.

एक अधिकारी ने कहा कि वह किस तरह दिन में 18-19 घंटे तक सक्रिय रहे हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सबसे अधिक अधिसूचना लॉकडाउन-1 के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ही जारी की है.

इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री से भी संपर्क में रहते हैं. यह सक्रि यता लॉकडाउन 2.0 मेंं भी जारी रहेगी क्योंकि कानून-व्यवस्था से लेकर आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही की निगरानी भी केंद्रीय गृह मंत्रालय के कंट्रोल रूम से ही हो रही है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाअमित शाहकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज