लाइव न्यूज़ :

यूपी के 5 जिलों से पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं 80 नए मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1604 हुई

By सुमित राय | Updated: April 24, 2020 16:32 IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 94 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 80 मामले केवल 5 जिलों से आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1604 हो गई है।यूपी में 206 लोग ठीक होने के बाद अपने घर लौट चुके हैं और 24 लोगों की मौत हुई है।उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 1374 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है और पिछले 24 घंटे में राज्य में 94 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1604 हो गई है, जबकि 24 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "कल शाम से 94 नए मामले सामने आए हैं, ये मामले 13 जिलों से आए हैं। 94 में से 80 मामले केवल 5 जिलों से हैं। ये जिले कानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद और सहारनपुर हैं।

उन्होंने बताया, "अब तक प्रदेश में संक्रमण के 1604 मामले सामने आए हैं, जो 57 जिलों से आए हैं। इनमें से 206 ठीक होने के बाद अपने घर लौट चुके हैं और 24 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1374 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 23077 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 718 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 4748 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अब भारत में कोरोना वायरस के 17610 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशकानपुरआगराफ़िरोज़ाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'