लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी: दुनिया के मुकाबले भारत की स्थिति बेहतर, कोरोना टेस्टिंग में 33 गुना की वृद्धि, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

By एसके गुप्ता | Updated: April 23, 2020 21:30 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश के 12 जिलों में पिछले 28 दिनों में कोरोना वायरस का कोई नया मामला नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के 23 राज्‍यों के 78 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोरोना वायरस का नया मामला नहीं आया है।देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक 681 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में लॉकडाउन का एक महीना पूरा होने पर केंद्र सरकार ने कहा है कि दुनिया के मुकाबले भारत की स्थिति बेहतर है। इस दौरान भारत में कोरोना टेस्टिंग में 33 गुणा की वृद्धि हुई है। देश में 23 मार्च को 14,915 टेस्‍ट हुए थे और 22 अप्रैल तक हमने 5 लाख से अधिक टेस्‍ट गए हैं।

केंद्रीय पर्यावरण सचिव एवं कोरोना इम्पावर्ड ग्रुप-2 के चेयरमैन सीके मिश्रा ने कहा ने एक महीने के दौरान सरकार की रणनीति और तैयारी की जानकारी देते हुए कहा कि देश में पिछले 30 दिनों के दौरान 3.5 गुना तेजी कोविड डेडिकेटिड अस्पतालों को निर्माण और 3.6 गुणा तेजी से आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए। एक माह पहले भी और अभी भी कोरोना टेस्ट ट्रेंड में यह देख जा रहा है कि 4.5 फीसदी लोग ही कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह स्थिति दुनिया के मुकाबले बेहतर है। हालांकि साउथ कोरिया सबसे बेहतर कर रहा है। लेकिन अमेरिका में जब पांच लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया तो उनमें 80 हजार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, इटली में पांच लाख टेस्ट पर एक लाख लोग कोरोना पॉजिटिव यही स्थिति कमोबेश अन्य विकसित देशों में देखने को मिली है। लेकिन भारत में पांच लाख टेस्ट के बाद 21797 कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए हैं।  

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश के 12 जिलों में पिछले 28 दिनों में कोरोना वायरस का कोई नया मामला नहीं आया है। देश के 23 राज्‍यों के 78 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोरोना वायरस का नया मामला नहीं आया है। उन्‍होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 1409 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक 681 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 24 घंटे में 380 कोरोना रोगी ठीक हुए हैं। इसी के साथ संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 4325 हो गई है, जिससे ठीक होने वाले रोगियों का प्रतिशत 19 फीसदी से ज्यादा है।

कोरोना से जंग में 30 दिनों के इंतजाम :

- आईशोलेशन वार्ड : 194026- कुल आईसीयू बैड्स : 24644- कुल वैंटिलेटर्स : 12371- आईशोलेशन बैड्स इन केयर सेंटर्स : 166960

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाभारत सरकारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

कारोबारसीएसआर पर सालाना खर्च 15,000 करोड़ रुपये को पार?, विशेषज्ञ बोले-स्थानीय भागीदारी को और मजबूत करने की जरूरत

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार