लाइव न्यूज़ :

तबलीगी जमात पर नकेल, सीबीआई ने नकद लेन-देन और विदेशी चंदे की प्रारंभिक जांच शुरू की

By भाषा | Updated: May 29, 2020 17:53 IST

तबलीगी जमात पर सीबीआई ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। विदेशी चंदा सहित नकदी लेन-देन को लेकर कई मामले दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकहा गया है कि जमात के आयोजक अवैध एवं अनुचित तरीकों से संदिग्ध नकद लेन-देन में संलिप्त हैं। यह भी आरोप लगाया गया है कि आयोजकों ने विदेशी चंदा प्राप्त करने की बात का खुलासा अधिकारियों के समक्ष नहीं किया।

नई दिल्लीः सीबीआई ने कथित तौर पर संदिग्ध नकद लेन-देन करने और विदेशी चंदा प्राप्त करने की बात अधिकारियों से छिपाने को लेकर तबलीगी जमात के आयोजकों के खिलाफ एक प्रारंभिक जांच दर्ज की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने जांच में किसी खास व्यक्ति को नामजद नहीं किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह जांच एक शिकायत पर दर्ज की गई, जिसमें कहा गया है कि जमात के आयोजक अवैध एवं अनुचित तरीकों से संदिग्ध नकद लेन-देन में संलिप्त हैं।

उन्होंने बताया कि यह भी आरोप लगाया गया है कि आयोजकों ने विदेशी चंदा प्राप्त करने की बात का खुलासा अधिकारियों के समक्ष नहीं किया, जबकि इस तरह के उद्देश्य के लिये विदेशी चंदा (नियमन) अधिनियम के तहत जानकारी दी जानी चाहिए थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक प्रारंभिक जांच दर्ज करने के बाद तबलीगी जमात के वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी है।

दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मार्च के प्रथम पखवाड़े में तबलीगी जमात के एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले इसके कई सदस्यों के कोविड-19 से संक्रमित होने की खबरें मीडिया में सुर्खियों में रही थी। अधिकारियों ने बताया कि किसी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी विस्तृत जांच पर आगे बढ़ने के लिये प्रथम दृष्टया सामग्री है या नहीं, उस बारे में फैसला करने के लिये प्रारंभिक जांच शुरुआती कदम है। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने दिल्ली पुलिस सहित विभिन्न प्राधिकारों से जमात के रिकार्ड जुटाना शुरू कर दिया है और इस बारे में पत्र भेजे हैं।

तीन देशों के 536 तबलीगी जमात सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करेगी दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा तीन देशों के 536 तबलीगी जमात सदस्यों के खिलाफ 12 आरोप पत्र दायर करेगी। पुलिस अभी तक 32 देशों के 374 विदेशी नागरिकों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि तबलीगी जमात के सदस्यों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने वीजा नियमों एवं महामारी संबंधी कानून के तहत सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया तथा ऐसी लापरवाही की जो जानलेवा बीमारी फैलाने की वजह बन सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन इलाके में मार्च में तबलीगी जमात ने एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो बाद में देश में कोरोना वायरस का एक केंद्र बनकर सामने आया। इसमें भाग लेने वाले कुछ लोग बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में अपने गृह नगरों की यात्रा की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसतबलीगी जमातकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्ली हाईकोर्टदिल्ली सरकारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज