लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: देश के इन 5 राज्यों में भेजी गई कोरोना की दवा रेमिडिसिवर, अगले एक हफ्ते में 1 लाख इंजेक्शन लाने का टारगेट

By अनुराग आनंद | Updated: June 25, 2020 14:32 IST

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच 5 राज्यों में कोविफोर (Remdesivir) दवा की पहली खेफ पहुंचने से लोगों को राहत मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देDCGI ने Remdesivir बनाने की अनुमति सिप्ला और हेटेरो हेल्थकेयर को दी है।Remdesivir दवा की महज 20 हजार वियाल ही फिलहाल इन 5 राज्यों में पहुंचा है।इस समय देश में कोरोना के कुल मामले 473105 हैं।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा के साथ ही इस बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि देश के पांच राज्यों में कोरोना की दवा कोविफोर (Remdesivir) की पहली खेफ पहुंच गई है। अब कोरोना के गंभीर मरीजों पर इस दवा को इस्तेमाल किया जा सकेगा।

एनडीटीवी की मानें तो इस समय यह दवा हैदराबाद, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के अस्पताल में पहुंची है। खबर की मानें तो इस दवा की महज 20 हजार वियाल ही फिलहाल इन राज्यों में पहुंचा है।

आने वाले एक सप्ताह में देश के इन शहरों में भेजा जाएगा दवा-

मिल रही जानकारी के मुताबिक, हेटेरो लैब्स ने बताया है कि कोविफोर दवा की अगली खेफ कोलकाता, इंदौर, भोपाल, लखनऊ, पटना, भुवनेश्वर, रांची, विजयवाड़ा, कोचीन, त्रिवेंद्रम और गोवा में अगले एक हफ्ते में भेजा जाएगा इन शहरों में इस दवा के 1 लाख इंजेक्शन एक सप्ताह में भेजे जाने का टारगेट है। 

दवा की कीमत व इसके बारे में -

बता दें कि इस एक इंजेक्शन की कीमत करीब 5400 रुपये है। इसके साथ ही एक कोरोना मरीज को कोविफोर (Remdesivir) की  6 डोज (वियाल) की जरूरत पड़ती है। ऐसे में साफ है कि एक मरीज को गंभीर संक्रमण की स्थिति में इस दवा को लेने के लिए  करीब 32,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। 

कोविफोर रेमडेसिवीर का पहला जेनेरिक संस्करण है। कंपनी ने बयान में कहा कि इसका इस्तेमाल बालिगों और बच्चों, अस्पतालों में गंभीर संक्रमण की वजह से भर्ती मरीजों के इलाज में किया जा सकता है।

देश में कोरोना संक्रमण के मामले-

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या पांच लाख के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वेबसाइट  मुताबिक, देश में कोरोना के कुल मामले 473105 हैं। इसमें से कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले 186514 है। इसके अलावा अब तक कोरोना से 271697 मरीज ठीक हो गए हैं। देश भर में इस बीमारी से अब तक 14894 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकोविड-19 इंडियामुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह