लाइव न्यूज़ :

अलर्ट! पश्चिम बंगाल सहित चुनावी राज्यों में बढ़ रहे हैं कोरोना केस, नए मरीजों की दर महाराष्ट्र से अधिक

By नितिन अग्रवाल | Updated: April 12, 2021 07:49 IST

चुनावी राज्यों की बात करें तो केरल में सबसे अधिक लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। पश्चिम बंगाल में भी संक्रमण की दर पहले से ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 10 दिनों में चुनावी राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है पुडुचेरी को छोड़ बाकी चार राज्यों में संक्रमण के प्रसार की दर सबसे प्रभावित महाराष्ट्र से भी तेज असम और पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण की दर सबसे अधिक

कोरोना महामारी के दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने के फैसले के दुष्परिणा अब सामने आ रहे हैं. इन राज्यों में पिछले 10 दिनों में संक्रमण की दर इस तेजी से बढ़ी है कि पुडुचेरी के अतिरिक्त बाकी चार राज्यों में संक्रमण के प्रसार ने सबसे अधिक संक्रमित महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है।

भले ही संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र में ज्यादा हो लेकिन पिछले दस दिनों में इन राज्यों में मरीजों की दर महाराष्ट्र से अधिक हो चुकी है। कोरोना के दौर में हो रहे चुनाव के दौरान चुनावी राज्यों में असम और पश्चिम बंगाल में संक्रमण की दर सबसे अधिक दर्ज की गई है।

असम में 6.98 और पश्चिम बंगाल में नए कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 3.17 प्रतिशत हो गई। 10 अप्रैल को असम में 405 संक्रमित दर्ज किए गए जबकि एक अप्रैल को केवल 58 लोग और एक सप्ताह बाद सात अप्रैल को 195 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

सियासी पारे के मामले में सबसे गर्म कहे जा रहे बंगाल में भी नए संक्रमितों की संख्या पिछले 10 दिनों में 3.17 गुना हो चुकी है। यहां 10 अप्रैल को 4043 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई जबकि एक अप्रैल को यह तादाद 1274 थी। 

सात अप्रैल को भी राज्य में संक्रमण के 2390 नए मामले मिले थे। केरल में 10 अप्रैल को सबसे अधिक 6194 नए संक्रमित पाए गए। दस दिनों पहले एक अप्रैल को राज्य में 2798 संक्रमित मिले थे जिनकी संख्या सात दिन बाद 3502 हो चुकी थी।

तमिलनाडु में 10 अप्रैल को 5989 नए मामले सामने आए। इसी दिन बंगाल में 4043, केरल में 6194 और पुडुचेरी में 272 नए मामले सामने आए। असम में 405 नए केस मिले।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियापश्चिम बंगालविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021तमिलनाडुकेरलमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?