लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: तेलंगाना में सात, राजस्थान में तीन मामले पॉजिटिव, आईआईटी दिल्ली ने छात्रों से हॉस्टल खाली करने को कहा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 19, 2020 07:21 IST

राज्य सरकार ने जानकारी दी कि तेलंगाना में मिले कोरोना के सातों नए मरीज इंडोनेशियाई नागरिक हैं। उन्हें पृथक केंद्र में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में 7 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वहीं, राजस्थान में भी तीन लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य सरकार ने जानकारी दी कि तेलंगाना में मिले कोरोना के सातों नए मरीज इंडोनेशियाई नागरिक हैं। उन्हें पृथक केंद्र में रखा गया है। 

तेलंगाना में 7 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वहीं, राजस्थान में भी तीन लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राज्य सरकार ने जानकारी दी कि तेलंगाना में मिले कोरोना के सातों नए मरीज इंडोनेशियाई नागरिक हैं। उन्हें पृथक केंद्र में रखा गया है। 

वहीं, राजस्थान के झुंझुनू में बुधवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

एएनआई के मुताबिक, कोरोना के खतरे को देखते हुए आईआईटी दिल्ली ने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों और विशेष आवश्यकताओं वाले छात्रों को छोड़कर बाकी छात्रों से जल्द से जल्द हॉस्टल खाली करने को कहा है। 

हॉस्टल में कुछ ही कर्मचारी रहेंगे और बाकी छात्रों को पैकिंग वाला खाना उपलब्ध कराया जाएगा। 

श्रीनगर जा रहे वाले विमान के 81 यात्रियों को पृथक रखा गया 

एअर इंडिया के लेह से श्रीनगर जाने वाले एक विमान के 81 यात्रियों को बुधवार को यहां पहुंचने पर पृथक रखा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद विमान को वापस लेह भेज दिया गया जहां उसने बाकी 25 यात्रियों को उतारा। श्रीनगर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा, “श्रीनगर जाने वाले एअर इंडिया के एक विमान को वापस लौटा दिया गया। श्रीनगर में 81 यात्रियों को पृथक कर दिया गया जबकि 25 को लेह में उतारा गया।”

अधिकारी ने कहा कि लेह से श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से पृथक रखा जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसतेलंगानाराजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए