लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना से 65 साल की महिला की मौत, राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 191

By स्वाति सिंह | Updated: April 4, 2020 09:35 IST

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 12 नये मामलों की पुष्टि होने के बाद यह जिला अब राज्य का नया वायरस का केन्द्र बन गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नये मामले सामने आये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीकेनार में शनिवार को एक 65 साल की बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई।राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मामले 191 हो गए हैं।

राजस्थान के बीकेनार में शनिवार को एक 65 साल की बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मामले 191 हो गए हैं। इसमें 40 तबलीगी जमात के हैं। राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 12 नये मामलों की पुष्टि होने के बाद यह जिला अब राज्य का नया वायरस का केन्द्र बन गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नये मामले सामने आये हैं। अब राज्य में वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 191 हो गई है। नये 46 संक्रमित मरीजों में टोंक के 12 और ईरान से जोधपुर लाये गये 9 संक्रमित मरीज शामिल हैं। 

टोंक में सर्वे करने गई टीमों ने लोगों द्वारा सहयोग नहीं करने की शिकायत की जिसके बाद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फील्ड टीम को स्क्रीनिंग में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। टोंक में बुधवार को तबलीगी जमात से जुड़े चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनके सम्पर्क में आये 12 लोगों को शुक्रवार को संक्रमित पाया गया। 

संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से बनी गंभीर स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक टीम ने टोंक का दौरा किया और अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिला कलेक्टर किशोर कुमार शर्मा ने  बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दो सदस्यीय दल ने आज टोंक का दौरा किया और यहां किये जा रहे कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों के तहत उठाये गये कदमों पर संतुष्टि व्यक्त की है। जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की जानकारी छिपाने, फैलाने और सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने नयी दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज में धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों से अपनी और दूसरों की सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में तेजी से वृद्धि हुई है। यह चिंताजनक मामला है। शर्मा ने कहा, ‘‘मैंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर स्थिति की समीक्षा की है और उनसे फीडबैक लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिये हैं।’’ राज्य में आज पाये गये नये संक्रमित मामलों में 19 तबलीगी जमात से जुड़े हैं

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं