लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Live Updates: पुणे में आज 4 लोगों की मौत, अब तक 38 मरे

By भाषा | Updated: April 14, 2020 15:45 IST

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई, पुणे, नासिक और नागपुर जैसे शहरों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इन शहरों में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने इन शहरों के निवासियों से आग्रह किया कि वे बिना मुंह ढके अपने घरों से बाहर नहीं निकलें।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 350 हो गई है। मुंबई के बाद राज्य का दूसरा सबसे प्रभावित जिला पुणे है। पुणे महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय के तहत आने वाले इलाके से 34 मामले सामने आए हैं, जबकि पिंपरी-चिंचवड से चार लोगों को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। 

पुणेः महाराष्ट्र में कोरोना कहर बरपा रहा है। मुंबई, पुणे में हालात सबसे खराब है। पुणे में आज 4 और लोगों की मौत हो गईं। सभी को कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया था। पुणे में अब तक वायरस से कुल 38 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिले में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 350 हो गई है। मुंबई के बाद राज्य का दूसरा सबसे प्रभावित जिला पुणे है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण अबतक 38 लोग दम तोड़ चुके हैं। पुणे महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय के तहत आने वाले इलाके से 34 मामले सामने आए हैं, जबकि पिंपरी-चिंचवड से चार लोगों को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। 

पुणे में एक निजी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल की एक नर्स के कोरोना वारयस से संक्रमित होने के बाद उनकी 30 सहकर्मियों को पृथक वास में भेज दिया गया है। रूबी हॉल क्लिनिक की 45 वर्षीय नर्स के शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

अस्पताल के निदेशक, डॉ संजय पठारे ने रविवार को बताया कि जनरल वार्ड में काम करने वाली नर्स छुट्टी पर थीं और जब काम पर लौटीं तो उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के मामूली लक्षण थे। इसके बाद उनके नमूने की जांच कराई गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में उनके साथ काम करने वाली 25 से 30 नर्सों को एहतियातन पृथक वास में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया पीड़िता की हालत स्थिर है। इस बीच, ठाणे जिले के भिवंडी शहर में 62 वर्षीय बुजुर्ग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि वह ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए हैं जो दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के चिकित्सा अधिकारी डॉ जयंत धुले ने बताया कि बुजुर्ग जिले में मुंब्रा गए थे जहां वह उस शख्स के संपर्क में आए जिसने निमाजुद्दीन में हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। अधिकारी ने बताया कि उन्हें मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके परिवार के नौ सदस्यों को पृथक वास में भेज दिया गया है। 

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईपुणेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब