लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के 341 नए मामले, अब तक 138 ने गंवायी जान

By भाषा | Updated: May 21, 2020 22:22 IST

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण के 2173 मामले हैं और 3204 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुटटी मिल चुकी है। राज्य में इस संक्रमण की वजह से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 138 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड—19 संक्रमण के 341 नये मामले सामने आये। इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 138 हो गयी है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 5515 मामले हैं।

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड—19 संक्रमण के 341 नये मामले सामने आये। इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 138 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 5515 मामले हैं।

वर्तमान में संक्रमण के 2173 मामले हैं और 3204 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुटटी मिल चुकी है। राज्य में इस संक्रमण की वजह से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 138 हो गयी है।

इससे पहले प्रमुख सचिव :चिकित्सा एवं स्वास्थ्य: अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''जब से अन्य राज्यों से भारी संख्या में प्रवासी श्रमिक एवं कामगार लौट रहे हैं, तब से संक्रमण के मामले भी अधिक सामने आ रहे हैं।''

उन्होंने बताया कि जब से प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के नमूने लेने शुरू किये हैं, मामलों की संख्या बढ रही है । आशा कार्यकर्ताओं ने प्रवासी श्रमिकों और कामगारों के घर-घर जाकर पांच लाख 42 हजार 543 प्रवासी श्रमिकों से संपर्क किया और 46, 142 के नमूने एकत्र किये । इनमें से 1230 प्रवासी श्रमिक संक्रमित निकले।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील