लाइव न्यूज़ :

UP Taja Khabar: उत्तर प्रदेश में 24 घंटों के भीतर 34 लोगों को हुआ कोरोना, 150 से पार पहुंची संख्या  

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 3, 2020 12:42 IST

देश में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही साथ कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 56 हो गई है। वही, संक्रमण के कुल मामले 2,301 हो गए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को ओर से दी गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना से पिछले 24 घंटों के भीतर 34 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।। प्रदेश में बीते दिन 121 लोग कोरोने पॉजिटिव थे जो अब 150 से अधिक हो गए हैं।  

लखनऊः कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि राज्य सरकारें इस पर काबू पाने के लिए हर तरह का प्रयास कर रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश से चौकाने वाला आंकड़ा समाने आया है, जहां कोरोना से पिछले 24 घंटों के भीतर 34 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में बीते दिन 121 लोग कोरोने पॉजिटिव थे जो अब 150 से अधिक हो गए हैं।  

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के आइसोलेश प्रभारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया है कि कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 34 नए मामले सामने आए हैं।

आगरा के जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने बताया है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले 28 लोगों का टेस्ट किया गया है, जिसमें छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। आगरा में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 18 हो गई है, जिनमें से 8 को छुट्टी दे दी गई है।  वहीं, देश में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही साथ कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 56 हो गई है। वही, संक्रमण के कुल मामले 2,301 हो गए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को ओर से दी गई है। 

इधर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए अपनी विधायक निधि से लखनऊ, आगरा तथा रायबरेली के लिए धनराशि जारी करने की मंजूरी दी है। उन्होंने अपने एक माह का वेतन भत्तों सहित कोरोना पीडितों के उपचार व संक्रमण से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की भी घोषणा की है। 

शर्मा ने लखनऊ सहित अपने प्रभार वाले दो जिलों (आगरा व रायबरेली) के लिए धनराशि जारी करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ को पत्र भेज दिया है। उप मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ के लिए एक करोड़ रूपये तथा रायबरेली और आगरा के लिए 25-25 लाख रूपये जारी करने की स्वीकृति दी है। इस धनराशि का इस्तेमाल कोरोना वायरस से आम लोगों के बचाव के लिए आवश्यक उपकरण अथवा अन्य सामान खरीदने के लिए किया जाएगा। 

एक बयान में डॉ. शर्मा ने कहा कि आम जनमानस को कोरोना के संक्रमण से बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है, उसी कड़ी में इस धनराशि के लिए संस्तुति दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश में हर प्रकार की पुख्ता व्यवस्थाएं की गईं हैं। 

उन्होंने कहा कि लोग परेशान नहीं हों इसलिए उन्हें घर में सामान की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने घर पर आपूर्ति के तंत्र को काफी अच्छे से लागू कर दिया है और आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए