लाइव न्यूज़ :

यूपी बोर्ड परीक्षाओं पर एक बार फिर गहराया कोरोना का साया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:06 IST

Open in App

लखनऊ, 14 अप्रैल दुनिया के सबसे बड़े शैक्षणिक बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडियट की परीक्षाओं पर एक बार फिर कोरोना महामारी का साया गहरा गया है। परीक्षाओं से जुड़े 19 में से 17 अधिकारी कोरोना की चपेट में आ गये हैं और उनके ठीक होने के बाद ही इस सिलसिले में आगे कोई बात बढ़ सकेगी।

राज्य के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बताया, ''हमारी परीक्षाएं 24 अप्रैल से निर्धारित थी, जिनको हमने कोरोना का संक्रमण देखते हुए आठ मई से निर्धारित किया है। अभी हम प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। हम सम्यक परीक्षण के बाद इस विषय पर मुख्यमंत्री के साथ बैठने वाले भी थे लेकिन दुर्भाग्य से वह खुद ही कोरोना संक्रमित हो गये।’’

उन्होंने कहा ''हमारे 19 अधिकारी हैं, जो सीधे बोर्ड की परीक्षाओं से संबंधित होते हैं। उनमें से 17 संक्रमित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे अपर मुख्य सचिव, विशेष सचिव, संयुक्त सचिव और निदेशक कोविड-19 संक्रमित हो चुके हैं। उनके स्वस्थ होते ही हम इस संबंध में विचार-विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उसके बाद हम आठ मई से होने वाली परीक्षा के संदर्भ में कुछ कह पाने की स्थिति में होंगे।’’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का प्रयागराज बोर्ड दुनिया का सबसे बड़ा शैक्षणिक बोर्ड है जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के लगभग 57 लाख परीक्षार्थी प्रतिवर्ष परीक्षा देते हैं।

शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ बैठक करके पूरे देश के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों और शिक्षकों के हितों को देखते हुए व्यापक विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया है कि हाईस्कूल की परीक्षा रद्द होगी और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित की गई हैं। अब एक जून को फैसला होगा कि उसके बारे में क्या नीति अपनाई जाए और 15 दिन पहले इंटरमीडिएट के छात्रों को परीक्षा के बारे में सूचना दी जाएगी। स्थितियां सामान्य होने पर यह सारी गतिविधियां होंगी ऐसा निर्णय लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए