लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के दो नए मामले

By भाषा | Updated: December 21, 2021 11:15 IST

Open in App

ईटानगर, 21 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के दो नए मामले पाए गए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 55,322 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि तीन और लोगों के संक्रमणमुक्त होने के बाद अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 55,020 हो गई है।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जम्पा ने बताया कि संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 280 है।

डॉ.जम्पा ने बताया कि लोगों के संक्रमण मुक्त होने की दर 99.45 प्रतिशत है और उपचाराधीन मरीजों की दर 0.04 प्रतिशत है। इससे पहले, अरुणाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों में संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया था। राज्य में अब संक्रमण के उपचाराधीन मामले 22 हैं।

कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में 16, वेस्ट कामेंग में दो, तवांग, नामसई, लोहित और ईस्ट सियांग जिलों में एक-एक उपचाराधीन मरीज है। कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निर्जुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं। राज्य में कोविड-19 के लिए अब तक 12,03,252 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 257 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 0.77 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए अब तक राज्य में 14,50,225 लोगों का टीकाकरण किया गया है जिनमें से 2,422 लोगों को सोमवार को टीका लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल