लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: नवरात्रि पर PM मोदी के 'नौ आग्रह', जानें देशवासियों से किन-किन 9 बातों का पालन करने के लिए कहा?

By स्वाति सिंह | Updated: March 19, 2020 21:12 IST

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में एक भाव उभरा है कि सबकुछ ठीक है, यह मानसिकता ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि आप सड़कों पर घूमते रहेंगे, बाजारों में जाते रहेंगे, और स्थिति से बचे रहेंगे, यह सोच ठीक नहीं है। मुझे आपके कुछ हफ्ते, कुछ समय चाहिए। मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए कोई मुक्कमल उपाय नहीं मिला है न ही कोई टीका विकसित हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे60 से 65 वर्ष की आयु के ऊपर के व्यक्ति घर के भीतर ही रहें। रविवार 22मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता-कर्फ्यू का पालन करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कोरोना संकट पर देश के नाम संबोधन में कहा कि प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध में भी इतने देश प्रभावित नहीं हुए थे जितना की कोरोना वायरस से हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पूरा विश्व संकट से गुजर रहा है और प्रत्येक भारतीय को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मानना गलत है कि भारत पर कोरोना वायरस का असर नहीं पड़ेगा। ऐसी महामारी में ‘हम स्वस्थ, जगत स्वस्थ’ मंत्र काम आ सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में एक भाव उभरा है कि सबकुछ ठीक है, यह मानसिकता ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि आप सड़कों पर घूमते रहेंगे, बाजारों में जाते रहेंगे, और स्थिति से बचे रहेंगे, यह सोच ठीक नहीं है। मुझे आपके कुछ हफ्ते, कुछ समय चाहिए। मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए कोई मुक्कमल उपाय नहीं मिला है न ही कोई टीका विकसित हुआ है।

उन्होंने कहा कि 60 से उपर की आयु वाले लोग घरों से बाहर नहीं निकलें और बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलें। इस दौरान पीएम मोदी जनता से नौ आग्रह किए-

1. प्रत्येक भारतवासी सजग रहे,सतर्क रहे। आने वाले कुछ सप्ताह तक जब बहुत जरूरी न हो अपने घर से बाहर न निकलें2. 60 से 65 वर्ष की आयु के ऊपर के व्यक्ति घर के भीतर ही रहें।3. रविवार 22मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता-कर्फ्यू का पालन करें4.दूसरों की सेवा कर रहे लोगों का 22मार्च की शाम को 5बजे 5मिनट करतल ध्वनि से आभार व्यक्त करें5.रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाने से बचें,सर्जरी जरूरी न हो तारीख आगे बढ़वाएं6.वित्तमंत्री के नेतृत्व में गठित'COVID-19 इकोनॉमिक रिस्पांस टास्क फोर्स' से जरूरी फैसले लेने का आग्रह7. व्यापारी जगत से, उच्च आय वर्ग से दूसरों का वेतन न काटने का आग्रह8. देशवासियों से सामान संग्रह न करने, पैनिक खरीदारी न करने का आग्रह9. आशंकाओं और अफवाहों से बचने का आग्रह 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज