लाइव न्यूज़ :

'देशहित को ध्यान में रखते हुए प्रवासी मजदूर अपने गांवों के लिए नहीं निकलें', CM केजरीवाल की अपील

By भाषा | Updated: March 29, 2020 13:11 IST

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से अपील की है कि वे जहां हैं, वहीं रहें। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि दिल्ली सरकार ने आपके रहने और खाने का पूरा इंतजाम किया हुआ है। अभी देश के हित में है कि आप अपने गांव नहीं जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रवासी मजदूरों से अपील कीदिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 मामले सामने आए हैं।

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रवासी मजदूरों से अपील की कि वे 21 दिनों के लिए लागू लॉकडाउन (बंदी) के दौरान देशहित को ध्यान में रखते हुए अपने राज्यों या गांवों के लिए नहीं निकलें। ट्विटर पर केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से कहा कि वह जहां भी हैं, वहीं रहें क्योंकि भीड़ इकट्ठा होने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के हजारों प्रवासी मजदूर अपने घरों को वापस लौटना शुरू हो गए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से अपील की है कि वे जहां हैं, वहीं रहें। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि दिल्ली सरकार ने आपके रहने और खाने का पूरा इंतजाम किया हुआ है। अभी देश के हित में है कि आप अपने गांव नहीं जाएं।''

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 49 मामले सामने आए हैं। केजरीवाल ने कहा, '' मैं आप (प्रवासी मजदूरों) सभी से अपील करता हूं कि अपने गांव नहीं जाएं। जहां हैं, वहीं रहें क्योंकि भीड़ एकत्र करने से कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा और फिर आपके जरिए कोरोना आपके गांव और परिवार तक पहुंच जाएगा। उसके बाद देश को महामारी से बचाना मुश्किल होगा।''

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?