लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 716 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 15, 2020 00:38 IST

Open in App

रायपुर, 14 नवंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 716 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,10,004 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 70 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 712 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 17 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 716 मामले आए। इनमें रायपुर जिले से 92, दुर्ग से 46, राजनांदगांव से 56, बालोद से 22, बेमेतरा से 52, कबीरधाम से 16, धमतरी से 22, बलौदाबाजार से 12, महासमुंद से 21, गरियाबंद से पांच, बिलासपुर से तीन, रायगढ़ से 68, कोरबा से 28, जांजगीर-चांपा से 86, सरगुजा से 27, कोरिया से नौ, सूरजपुर से 35, बलरामपुर से सात, जशपुर से छह, बस्तर से 23, कोंडागांव से 20, दंतेवाड़ा से 11, सुकमा से छह, कांकेर से 22, नारायणपुर से दो, बीजापुर से 17 तथा अन्य राज्य के दो मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,10,004 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 1,88,167 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि राज्य में 19,275 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 2562 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र