लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में कोविड विस्फोट, 6 दिन में 64 छात्र पॉजिटिव, 700 विद्यार्थियों और कर्मचारियों की जांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2022 18:55 IST

भारत में कोविड-19 के 796 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,36,928 हो गई, जबकि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 10,889 रह गई।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वविद्यालय के करीब 700 विद्यार्थियों और कर्मचारियों की जांच की गई है।ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद विद्यार्थी अपने-अपने गृह राज्यों से आए हैं और शायद उनसे ही संक्रमण एक-दूसरे को लगा।कोरोना वायरस के स्वरूप का पता लगाया जा सके।

अहमदाबादः गांधीनगर स्थित गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के नौ और विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद पिछले छह दिन में विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग से पीड़ित विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। अब तक विश्वविद्यालय के करीब 700 विद्यार्थियों और कर्मचारियों की जांच की गई है।

गांधीनगर नगर निगम के चिकित्सा अधिकारी डॉ कल्पेश गोस्वामी ने कहा कि संक्रमित हुए सभी लोग विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं और चार अप्रैल को ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद पहली बार मिले थे। उन्होंने कहा कि किसी भी संक्रमित को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है और सभी को संस्थान के छात्रावास में पृथक रखा गया है और तीन टीमें उनके स्वास्थ्य की 24 घंटे निगरानी कर रही हैं।

अधिकारी ने बताया, “ अब तक विश्वविद्यालय के करीब 700 विद्यार्थियों और कर्मचारियों की जांच की गई है जिनमें से 64 विद्यार्थी संक्रमित पाए गए हैं। ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद विद्यार्थी अपने-अपने गृह राज्यों से आए हैं और शायद उनसे ही संक्रमण एक-दूसरे को लगा।”

गोस्वामी ने कहा कि कुछ नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं ताकि कोरोना वायरस के स्वरूप का पता लगाया जा सके। राज्य में सोमवार को कोविड के 35 मामले मिले थे जिनमें से 19 गांधीनगर के थे। भारत में कोविड-19 के 796 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,36,928 हो गई, जबकि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 10,889 रह गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, 19 और लोगों की संक्रमण से मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,21,710 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 10,889 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है।

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 169 की कमी दर्ज की गई। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियागुजरातओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष