लाइव न्यूज़ :

दुनिया जैसा ही भारत में कोरोना वायरस का प्रकार, वैज्ञानिक बोले- विकसित टीके या दवा के प्रभाव के लिहाज से ठीक

By भाषा | Updated: July 24, 2020 20:59 IST

वायरस का उत्परिवर्तन एक साल में 26 की दर से (हर 15 दिन में एक बार) हो रहा है जो दुनियाभर में देखी गयी दर के अनुरूप ही है और वायरस की स्थिरता की ओर संकेत करता है। वायरस के मौजूदा प्रकार के किसी और खतरनाक स्वरूप में परिवर्तित होने की आशंका बहुत कम है।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल जीनोम श्रृंखला के संग्रह पर 315 जीनोम जमा किये हैं और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध 1700 से अधिक वायरस श्रृंखलाओं का विश्लेषण किया है। उत्परिवर्तनों के विश्लेषण से भी यही बात पता चलती है कि या तो वे खुद क्षय होने वाले हैं और इस तरह कमजोर वायरस बन जाते हैं।वायरस के स्वरूप की यह एकरूपता अच्छी है क्योंकि दुनिया में कहीं भी प्रभावशाली दवा या टीका विकसित होता है तो यह हमारे देश में भी उतना ही असरदार होगा।

नई दिल्लीः भारत में नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के अधिकतर मामलों में इसका प्रकार दुनिया के अन्य हिस्सों में संक्रमण सरीखा ही है और यह एकरूपता दुनिया में कहीं भी विकसित टीके या दवा के प्रभाव के लिहाज से अच्छी है।

एक शीर्ष वैज्ञानिक ने यह बात कही है। सेलुलर और आणविक जीवविज्ञान केंद्र के निदेशक राकेश मिश्रा ने कहा कि कोरोना वायरस की विस्तृत जीन मैपिंग से भी संकेत मिलता है कि इसके और अधिक खतरनाक स्वरूप में बदलने की संभावना नहीं है।

उक्त केंद्र ने कोरोना वायरस की वायरल जीनोम श्रृंखला के संग्रह पर 315 जीनोम जमा किये हैं और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध 1700 से अधिक वायरस श्रृंखलाओं का विश्लेषण किया है जिनके नमूने देशभर में लिये गये। मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वायरस का उत्परिवर्तन एक साल में 26 की दर से (हर 15 दिन में एक बार) हो रहा है जो दुनियाभर में देखी गयी दर के अनुरूप ही है और वायरस की स्थिरता की ओर संकेत करता है। वायरस के मौजूदा प्रकार के किसी और खतरनाक स्वरूप में परिवर्तित होने की आशंका बहुत कम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक हमारे आंकड़ों में उत्परिवर्तनों के विश्लेषण से भी यही बात पता चलती है कि या तो वे खुद क्षय होने वाले हैं और इस तरह कमजोर वायरस बन जाते हैं। इसलिए नये नमूनों की और जीनोम श्रृंखलाओं का अध्ययन वायरस के प्रकार और टीका विकास तथा उपचार में इसके प्रभाव को समझने में अहम भूमिका निभा सकता है।’’

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के तहत हैदराबाद स्थित संस्थान सीसीएमबी द्वारा किये गये जीनोम श्रृंखला के विश्लेषण से सामने आया कि भारत में वायरस के दो प्रमुख प्रकार (क्लेड) हैं। इनमें ए2ए क्लेड और ए3आई क्लेड हैं।

मिश्रा के अनुसार ए2ए क्लेड दुनियाभर में सर्वाधिक व्याप्त प्रकार है। मिश्रा ने कहा, ‘‘भारत में व्याप्त वायरस के स्वरूप की यह एकरूपता अच्छी है क्योंकि दुनिया में कहीं भी प्रभावशाली दवा या टीका विकसित होता है तो यह हमारे देश में भी उतना ही असरदार होगा।’’

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाचीनअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी